28 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 28 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सोमवार रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। 28 अप्रैल को रात 8 बजकर 2 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आयुष्यमान भव: एक आशीर्वाद है जिसे वरिष्ठ लोग छोटों को आयुष्यमान भव: कहकर आशीर्वाद देते हैं। यह आशीर्वाद लंबी आयु के लिए दिया जाता है। ठीक इसी प्रकार ज्योतिष में आयुष्मान योग है, जिसमें किए गए कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते रहते हैं। जीवनभर इनका असर बने रहने के कारण इसे आयुष्मान योग कहा जाता है। साथ ही सोमवार रात 9 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी और आप हर क्षेत्र में अपना नाम कमाएंगे। आपके सभी काम बनेंगे और आपको पुराने झगड़े और विवाद खत्म होंगे। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और आपको कारोबार में किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको अपने घर में खोई हुई कोई कीमती चीज भी मिल सकती है। आपको धन सम्मान प्राप्त होगा और धन का निवेश करने के लिए दिन शुभ है और आपको बेहतर रिटर्न आगे चलकर मिलेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप कामों में कोई जोखिम न लें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको उससे घबराना नहीं है। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके घर में या फिर ऑफिस में आर्थिक मामलों को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। सावधान रहें और अपने काम को पूरी तरह ध्यान लगाकर करें। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है, जिससे आपका मन काम में नहीं लगेगा। अपनी कार्यकुशलता से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो आपके सभी रुके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपका दिन सम्मान से भरा होगा और आपको तरक्की मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने कामों को लेकर बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप अपनी किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए कुछ धन उधार ले सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: यात्रा करने से पहले जाने लें कहीं दिशाशूल तो नहीं, वर्ना आ सकती है भारी मुसीबत
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन तरक्की से भरा होगा और करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आपको सहकर्मियों का खोया हुआ विश्वास वापस मिलेगा। आपको संतान के पक्ष के लोगों से शुभ समाचार प्राप्त होगा और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से सावधान रहें और अपने बारे में किसी को न बताएं। अपनी प्रगति का रहस्य किसी को न बताएं। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें और फालतू की बातों पर अधिक ध्यान न दें। वरना आपका ध्यान अपने काम से भटक सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। भूमि और भवन आदि की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। संतान को आप जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरे उतरेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए ग्रहों की दशा अनुकूल नहीं है और आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचने की सलाह है। कार्यक्षेत्र में हर तरह के रिस्क से दूर रहें और कोई भी काम बिना सोचे न करें। आपकी योजनाएं सफल होंगी और शाम के समय तरक्की के योग बनेंगे। आपका दिन सफलता से भरा होगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और कहीं से कोई शुभ सूचना आपके लिए आ सकती है। आपको उन्नति हासिल होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जन कल्याण के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परिजनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप कामों से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने बॉस से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको प्रमोशन मिलने से काफी खुशी होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपके मन में भाईचारे की भावना बनी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। सभी काम समय पर पूरे होंगे। युक्तिसंगत प्रयासों से लाभ होगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको दौड़-भाग करनी पड़ सकती है और आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा और आपको धन सम्मान प्राप्त होगा। आपको दोस्तों से भरपूर मदद मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। दान और धर्म के कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। आपको अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी अपने किसी परिजन से किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। एक साथ कई काम आपके हाथ में आने से आपकी बेचैनी बढ़ सकती है और विरोधी आपको फालतू काम में उलझ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। दिन परेशानियों और कठिनाइयों से भरा हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं और आपको ऐसे में सूझबूझ से काम लेने की सलाह है। अपने काम पर फोकस करें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको आपसी सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके अधिकारी भी आपके कामों के प्रशंसा करेंगे। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी कला और कौशल से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
