Navratri: 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है, जो मां दुर्गा के नौ शुभ दिनों का पवित्र पर्व है।
Navratri: 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) की शुरुआत हो रही है, जो मां दुर्गा के नौ शुभ दिनों का पवित्र पर्व है। इस दौरान माता रानी के नवदुर्गा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाएगी। भक्त व्रत रखेंगे, घर-घर में कलश स्थापना और घटस्थापना होगी, और नौ दिनों तक मंदिरों व घरों में मां की चौकी सजाई जाएगी। भजन-कीर्तन, उपवास, जप और हवन के माध्यम से भक्त मां दुर्गा (Maa Durga) को प्रसन्न करेंगे। यह पर्व शक्ति की उपासना का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है, जहां भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों को क्या लाभ मिलेगा?

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
ब्रह्म योग से महालक्ष्मी राजयोग तक
ज्योतिषियों के अनुसार, शारदीय नवरात्र का प्रत्येक दिन सभी राशियों के लिए शुभ होता है, लेकिन इस बार खास शुभ योग बन रहे हैं। नवरात्र की शुरुआत ब्रह्म योग, शुक्ल योग और महालक्ष्मी राजयोग जैसे विशेष संयोगों के साथ होगी। ये योग न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि करियर, धन और निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। शास्त्रों के मुताबिक, नवरात्र का पहला दिन, यानी घटस्थापना या कलश स्थापना, अपने आप में एक शुभ संयोग है। इस बार ये संयोग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से मंगलकारी साबित होंगे।
ये भी पढ़ेंः Navratri: नवरात्रि में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों का अच्छा समय होगा शुरू!
इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शारदीय नवरात्र बेहद शुभ रहेगा। यह समय आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाने वाला होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। करियर में नए अवसर सामने आएंगे और बिजनेस में विस्तार का योग बनेगा। मां दुर्गा की कृपा से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए प्रेरणा और शक्ति मिलेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शारदीय नवरात्र किसी सुनहरे दौर की शुरुआत होगी। यह समय विशेष रूप से सौभाग्य लेकर आएगा। भूमि, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान अपने प्रयासों का शानदार फल मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
धनु राशि
धनु राशि के लिए नवरात्र आर्थिक उन्नति का समय लेकर आएगा। नए धन-संपत्ति के स्रोत बनेंगे और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता दिलाने वाला होगा। स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक शांति के साथ-साथ रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने के योग हैं। धनु राशि के जातक इस नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा से अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
