31 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
31 दिसंबर को पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 31 दिसंबर को शाम 6 बजकर 59 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही मंगलवार रात 12 बजकर 4 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 20वां पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी शुकाचार्य हैं। अतः पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में शुक्राचार्य की आराधना करनी चाहिए।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नए साल पर जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी में एक के बाद एक काम सौंपे जा सकते हैं, जिसके कारण काफी व्यस्त रहेंगे और भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी। संतान के दायित्व को पूरा करने में सफल होंगे। व्यापार में आपकी योजनाओं की वजह से अच्छा लाभ होगा और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी करेंगे। अगर आपके पास अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोई योजना है तो वह भी आज पूरी हो जाएगी।
वृष राशि (Taurus) आज आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालेंगे। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भविष्य को देखकर चलना होगा। माता-पिता की सलाह लेकर कोई काम यदि आप करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वाले आज अपने लिए समय निकाल पाएंगे और अपने ऊपर कुछ धन भी खर्च कर पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से विवाद होने की आशंका बन रही है इसलिए वाणी पर ध्यान दें। जो लोग राजनीति की दिशा में काम कर रहे हैं उन्हें आज बड़ी सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। अगर आप बिजनस में कुछ और निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। शाम का समय अपने बच्चों से बातचीत में बिताएंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से खास बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके मन में काम को लेकर कुछ सुझाव आएंगे, जिनको किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। आपके परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। जिसके लिए आपको खान-पान में बदलाव लाना होगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर कोई रोग आपको पहले से परेशान कर रहा है तो आज उसकी परेशानियां भी बढ़ेंगी, ऐसा होने पर चिकित्सकीय सलाह लें। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम लिया है, तो यह आपको भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। आज आपको किसी के बहकावे में आए बिना निर्णय लेना होगा, अन्यथा भविष्य में यह गलत साबित हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई चर्चा होती है तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी।
कन्या राशि (Virgo) आज आपको आलस्य को त्याग करके आगे बढ़ना ही होगा। आप फिजूल के कामों में समय ना लगाएं। आपकी किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहस बाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपका धन भी अधिक खर्च होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन शुभ रहने वाला है। बिजनस में अच्छी तरक्की होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके उत्साह और धन में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है या सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। संपत्ति व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा है तो आज यह पूरी हो सकती है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। लव लाइफ वालों के रिश्तों में आज मधुरता आएगी और दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस में तरक्की चाहिए तो अपनी डेस्क पर रख दें ये चीजें!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको किसी पर डिपेंड नहीं रहना है और पार्टनरशिप करने से पहले आपको जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपने काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन अधिक होगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वाले सोमवार के दिन दैनिक कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार भी मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से आपका जनसमर्थन बढ़ेगा। संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आप उसका समाधान खोजने में सफल होंगे और आपकी संतान के विवाह की बात पक्की भी हो सकती है। नौकरी करने वाले आज समय पर कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। शाम के समय माता पिता के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे। आपको कारोबार में डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपको अपने निजी मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। परिवार में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज फिर से उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप थोड़े तनाव में रहेंगे। नौकरी करने वालों को सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी आज शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो भविष्य में अच्छा लाभ होगा। व्यापारियों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। शाम का समय भाई-बहनों के साथ व्यतीत करेंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपको उसका भी समाधान आसानी से मिल जाएगा। आपके काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
