27 March 2025 Ka Rashifal

27 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

27 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

27 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जायेगा। आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: गलती से भी किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा न रखें, नहीं तो..!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी से बिताने का है। आपकी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी से अनबन हो सकती है और इस कारण से आपकी प्रफेशनल लाइफ में तनाव काफी बढ़ सकता है। संयम से काम लें और बिना सोचे कोई फैसला न करें। दिन मिश्रित फलकारक है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दोस्‍तों के साथ नए संबंधों से आपको लाभ होगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातक अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों में समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको सभी योजनााअें का लाभ होगा। आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता। आपको मेहनत करने पर भरपूर लाभ होगा। रात्रि का समय मित्रों और परिजनों के साथ बीतेगा। आपका दिन परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लेागों के लिए करियर में दिन मिलाजुला रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको के अनुसार परिणाम न मिलने से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। योजनाएं सफल होंगी और आपके कारोबार में तरक्‍की होगी।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने भाइयों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपनी आय और व्यय मे भी संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में आपको योजना बनाकर चलनी होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर में मनचाहा लाभ होगा और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। दिन सुख और समृद्धि से भरा होगा। बिजनस में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी इज्जत बढ़ेगी। शाम को कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के साथ बेकार के झगड़ों से बचें। आपको धन का निवेश करने से बचने की सलाह है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्य में आपका काफी रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के बाद भी आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आसपास के माहौल से आपको फायदा होगा। किसी खास व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। थोड़ा भागदौड़ करने से आपको सफलता मिल सकती है और आपकी पूर्व निर्धारित योजनाएं सफल होंगी। रात का समय खुशी में बीतेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। आपका दिन खुशी से बीतेगा। धनु राशि वालों को दूसरों की मदद से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी के पौधे में सिक्का डालें और इसके फायदे देखें

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के जातकों की इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको आर्थिक योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की लापरवाही की आदत के कारण पढ़ाई-लिखाई में समस्याएं बढ़ेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आपको बड़ी सफलता मिलने की खुशी होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में घर के झगड़े सुलझेंगे। बातचीत से समस्याओं का हल निकालें। परिवार के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि आप कोई व्यापार को कर रहे हैं, तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपका किसी से कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।