Vastu Tips: तुलसी के पौधे में सिक्का डालने के फायदे जान लीजिए
Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व बताया गया है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) का वास माना जाता है। ऐसे में तुलसी को घर में लगाना और इसकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली रहती है और उसको शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में तुलसी के पौधे से जुड़े कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से न सिर्फ परेशानी दूर होती है बल्कि यह फलदायी भी होता है। इसी को लेकर आज हम वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार से जानेंगे कि तुलसी के पौधे में एक सिक्का डालने से क्या होता है।
ये भी पढ़ेंः Marriage Vastu Tips: अगर शादी में आ रही है दिक्कत, तो ये वास्तु टिप्स अपना कर देख लें

होता है शुभ
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि घर में रखे तुलसी के पौधे (Basil Plants) में एक रुपये का सिक्का रखना बहुत शुभकारी होता है। ऐसा करने से जातक को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और जीवन में खुशहाली आती है।
गृह क्लेश से छुटकारा
अगर आपके भी घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता है या परिवार के लोगों में काफी नाराजगी है तो यह आपको वास्तु शास्त्र में बताया गया यह उपाय लाभकारी हो सकता है। आपको बता दें कि तुलसी के पौधे में एक रुपये का सिक्का डालने से आपको घर के लड़ाई-झगड़ों से हमेशा से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों के बीच में प्रेम बढ़ता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
सकारात्मक ऊर्जा
वास्तु एख्सपर्ट (Vastu Expert) का मानना है कि तुलसी के पौधे में एक रुपये का सिक्का डालने या इसे मिट्टी में गाड़ने से व्यक्ति के घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीज़..बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
पैसों की नहीं होगी तंगी
अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं और आए दिन आपको पैसों की समस्या रहती है तो आप तुलसी के पौधे में एक रुपये का सिक्का डाल सकते हैं। ऐसा करने से समस्याओं से निजात मिल सकती है।
धन लाभ के बनेंगे योग
तुलसी के पौधे (Tulsi Plants) में एक रुपये का सिक्का डालने से धन लाभ के योग बनते हैं। इसके साथ ही, इससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने लगती है। अगर आप तुलसी के पौधे में। रुपये का सिक्का डालते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं। साथ ही, व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए किस दिन करें उपाय
गुरुवार या शुक्रवार को स्रान करने के बाद तुलसी के पौधे में एक रुपये का सिक्का डाल देना चाहिए। इसके बाद, नियमित रूप से घी या तेल का दीपक जलाकर तुलसी जी की पूजा करें। इससे आर्थिक समस्या दूर होगी और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
