27 February 2025 Ka Rashifal

27 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

27 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

27 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 45 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में दीपक जलाने के नियम ज़रूर जान लीजिए

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको मित्र या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। किसी मुश्किल समस्या का हल निकाल लेंगे तो आपको लाभ होगा। बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि फिजूलखर्ची से बचें। अपने खर्चों पर ध्यान दें। बजट बनाकर चलें तो आपको आगे चलकर पैसों की कमी नहीं होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको आना जाना लगा रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। रुपये-पैसे के मामले में फायदा होगा। दूसरों की भावनाओं को समझें। उनके अनुसार व्यवहार करें। इससे आपको लाभ होगा। आपको दूसरों की बात सुनने से फायदा होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन और सम्मान के मामले में लाभ का दिन है। ऑफिस में टीम वर्क से कठिन समस्याओं का अंत हो जाएगा और आप सफलता हासलि करेंगे। टीम वर्क से सफलता मिलेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको किसी से वादा सोच समझकर करना होगा, तभी वह उसे पूरा कर सकेंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपको खुशी का अनुभव होगा। किसी भी प्रकार के बहस और विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। आपको व्यापार के मामले में किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। धन और सम्मान के मामले में लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। यह समय आपके लिए बहुत शुभ है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आप आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा ना करें और अपने खर्चों को नियंत्रण में करने की कोशिश करें। अपने धन का कुछ हिस्सा आप गरीबों की सेवा में लगाएंगे। आपका कोई मित्र यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर में किसी नई चीज को लेकर आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों का दिन आर्थिक लाभ से भरा होगा। आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल होंगे। कुछ जरूरी सामान की खरीद करनी पड़ सकती है। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए खर्च करने की सलाह है। फालतू खर्च से बचें। ऐसी चीजें न खरीदें जो फिलहाल आपके काम की नहीं हैं। आपके नए विचारों को सराहा जाएगा। उनसे आपको लाभ होगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। बिजनेस में आपका कोई पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से उठाएंगी। आप यदि कहीं जाएं, तो वहां आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले। जो किसी को बुरी लगे। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। किसी रचनात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ सकती है। शाम के वक्‍त जरूरी सामान की खरीद करने परिवार के लोगों के साथ जा सकते हैं। घर के बड़ों से बहस करने से बचें। उनकी राय सुनें। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। यह फैसला सोच-समझकर लें।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: जेब में ना रखें ये चीज़ें..आ सकती है मुसीबत!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन नौकरी के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।  आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े पनप सकता हैं। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दिन के पहले भाग में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में लाभ और सम्मान मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। अनुभव के मामले में लाभ होगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको कुछ नए आ‍इिडया पर भी काम करने की जरूरत है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनके व्यापार में आज उन्हें किसी योजना से अच्छा बेनिफिट मिलेगा, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप किस सामाजिक कार्य में आप चढ़कर हिस्सा लेंगे,  जिससे आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी दूर रहे गए परिजन की आपको याद सता सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।