Vastu Tips

Vastu Tips: घर में दीपक जलाने के नियम ज़रूर जान लीजिए

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: दीपक जलाने से जुड़े नियम जो आपके जीवन में ला सकते हैं बदलाव

Vastu Tips: सनातन धर्म में अग्नि को बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म में अग्नि को देवता का स्थान दिया गया है। माना जाता है कि अग्नि देव को साक्षी मानकर उसकी मौजूदगी में किए काम जरूर सफल होते हैं इसलिए किसी भी देवी- देवता के पूजन के समय दीपक (Deepak) जलाया जाता है। दीपक का प्रकाश न केवल अंधकार को दूर करता है, बल्कि यह घर में सुख-शांति और पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) आती है। भारतीय परंपरा (Indian Tradition) में दीप (Deep) जलाने का विशेष महत्व है, चाहे वह पूजा-पाठ के समय हो या रोजमर्रा की जिंदगी में शुभता बनाए रखने के लिए। माना जाता है कि दीपक की लौ से निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और खुशहाली का वातावरण बनता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: जेब में ना रखें ये चीज़ें..आ सकती है मुसीबत!

Pic Social Media

वास्तु के जानकार बताते हैं कि प्राचीन समय से ही गाय के घी से दीपक जलाने की परंपरा रही है। इसके पीछे वजह ये है कि गाय के घी में रोगाणुओं को दूर करने की क्षमता होती है। घी जब अग्नि के संपर्क में आकर जलता है तो वातावरण को स्वच्छ और पवित्र कर देता है। इससे वायु प्रदूषण (Air Pollution) भी खत्म होता है। इसलिए घर या मंदिर में दीपक जलाने के पीछे एक कारण ये है कि ये घर के वातावरण को स्वच्छ करता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दीपक जलाने को लेकर क्या है धार्मिक मान्यताएं

अग्नि देव की पूजा

हिंदू धर्म (Hinduism) में अग्नि को देवता माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। पूजा पाठ के दौरान दीपक जलाकर अग्नि देव का सम्मान किया जाता है और उनसे आशीर्वाद मांगा जाता है।

पॉजिटिव एनर्जी का संचार

दीपक की रोशनी को पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और निगेटिव एनर्जी दूर होती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन संकेतों से पता लगाएं घर में वास्तु दोष है या नहीं

ज्ञान का प्रतीक

दीपक को ज्ञान का प्रतीक भी माना गया है। मान्यता है कि दीपक जलाने से अज्ञान का अंधकार दूर होता है और ज्ञान का प्रकाश फैलता है।

लक्ष्मी का स्वागत

दीपक को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

वैज्ञानिक कारण

वातावरण की शुद्धि

गाय के घी में रोगाणुओं को खत्म करने की अपार क्षमता होती है। घी जब अग्नि के संपर्क में आकर जलता है तो वातावरण को स्वच्छ और पवित्र बनाता है।

मानसिक शांति

दीपक की रोशनी मन को शांत करती है और तनाव दूर करती है।

सकारात्मक प्रभाव

दीपक की रोशनी में रहने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं और उत्साह में वृद्धि होती है।

सही दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दीपक जलाने की सबसे शुभ दिशा पूर्व या उत्तर मानी जाती है। पूजा स्थल या मेन गेट पर दीप जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है।

कब जलाना चाहिए दीपक

सुबह और शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना गया है।
शाम के समय, सूर्यास्त के तुरंत बाद घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर दीप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
अमावस्या और कार्तिक मास में विशेष रूप से दीप जलाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
शुद्ध घी का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है, इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
दीपक जलाते समय भगवान का ध्यान करना शुभ माना जाता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।