4-January-Ka-Rashifal

4 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

4 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

 4 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:05-12:46 मिनट तक है। राहुकाल 09:50-11:08 मिनट तक है। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भूलकर भी न करें इन पर्सनल चीजों को शेयर, नहीं तो पड़ता है बुरा असर

मेष राशि (Aries)  4 जनवरी का दिन मेष राशि वालों के लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। मेष राशि वाले आज शनिदेव की कृपा से अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप पुरानी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे। घर में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज पिताजी के सहयोग से समाप्त हो जाएगा। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों द्वारा कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, जिसमें सहकर्मी आपकी मदद करेंगे और समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुझ बुझ दिखा कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)   आज का दिन आपके लिए धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। शेयर मार्केट में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। जीवनसाथी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको किसी पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए यह दिन प्यार और रिश्तों में मिठास लेकर आएगा। अगर आपकी किसी के साथ गलतफहमी थी, तो वह दूर होगी। नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। बस इन्हें पहचानने और सही समय पर काम करने की जरूरत है।  अगर आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह सफल और लाभदायक होगी। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने कार्यों में सफलता पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)   कन्या राशि वाले शनिदेव की कृपा से परेशानियों से बाहर आने में सक्षम होंगे और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, जिससे अपने लक्ष्यों को लेकर काफी फोकस भी नजर आएंगे। आज आप संपत्ति से संबंधित कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जिससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। पिताजी के साथ आज आपको किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपकी काफी मेहमाननवाजी की जाएगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि भय या शंका बनी हुई है, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। संतान को किसी गलत काम की लत लग सकती है, जिसके लिए आपको उन पर निगरानी बनाकर रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की दहलीज पर भूलकर भी ना करें ये काम

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको किसी लोन आदि के मिलने में समस्या आएगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे एकजुट होकर जुटना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए आज यानी 4 जनवरी का दिन अच्छा रहने वाला है। धनु राशि वाले आज हर कार्य को काफी सोच समझकर पूरा करते नजर आएंगे और जो कार्य काफी समय से अटके हुए थे, वे आज शनिदेव की कृपा से पूरे होते जाएंगे, जिससे आपकी चिंता कम होगी। अगर आपका कहीं निवेश करने का मन है तो आज ही पूरे मन से करें, क्योंकि भविष्य में आपको इसका बड़ा फायदा मिलेगा। आज आपको किसी मित्र या प्रियजन की चिंता हो सकती है, जिसकी आप हर संभव मदद करेंगे। जो लोग अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई नोक-झोंक चल रही है तो आज वह खत्म हो जाएगी। शाम के समय दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान दें। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसके लिए थोड़ी मेहनत अवश्य करनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। कुंभ राशि वाले आज दूसरों की मदद के लिए दौड़ते नजर आएंगे और धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। संतान की प्रगति देखकर खुशी महसूस होगी और आपके कंधों से बहुत बड़ा बोझ हल्का भी हो जाएगा। आज आप अपने मन की इच्छाओं को पूरा करने की स्थिति में नजर आएंगे और अच्छी बचत करने में भी कामयाब होंगे। व्यापार में आज पूरे दिन व्यापारिक कार्यों की वजह से व्यस्त नजर आएंगे और अच्छी बिक्री भी होगी। 

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि कुछ कठिनाईया आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।