1 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
1 मार्च को आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज फूलेरा दूज है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: पूजा के समय इन नियमों का करें पालन, मां लक्ष्मी होंगी खुश

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपको कारोबार में मुनाफा दोगुना हो सकता है। टीम वर्क से समस्याओं का हल निकलेगा। अच्छी कमाई से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है। संतान के विवाह की बात पक्की होने से आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए करियर में लाभ और सफलता का दिन है। रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। अचानक रुका हुआ पैसा मिलने से अटके काम बनेंगे। व्यापारिक साझेदारों और जीवनसाथी के परिवार से सहयोग मिलेगा। अच्छा मुनाफा होगा। उधार लेकर काम करने वालों को सावधान रहना चाहिए। बिना सोचे समझे कोई फैसला न लें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। संतान को किसी नए स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपके परिवार में भाई- बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। पारिवारिक बिजनेस में वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए हर मामले में सफलता का दिन है। कारोबार में लाभ और जबरदस्त मुनाफ़ा होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की शादी के बारे में बातचीत हो सकती है। करियर में लाभ होगा, धन में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। आपके काम की तारीफ होगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपके उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को करियर में लाभ होगा और धन में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में अचानक लाभ मिल सकता है। योजनाएं सफल होंगी और पैसा कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। नए काम में कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर ध्यान से विचार करके ही कोई फैसला लें। घर के रुके हुए काम पूरे होंगे और हर मामले में सफलता मिलेगी। सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज के दिन आपको किसी जोखिम में हाथ डालने से बचना होगा। साझेदारी में भी आपको पूरी लिखापढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने के संभावना बहुत कम है। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको मिलना मुश्किल होगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। उधार चुका सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। कुछ घरेलू सामान खरीदना पड़ सकता है। पैसों का ध्यान रखें। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से अच्छा लगेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और रुके काम पूरे होने से खुशी होगी। बजट बनाकर चलेंगे तो आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और आपको धन लाभ होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में दीपक जलाने के नियम ज़रूर जान लीजिए
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा करके पछताएंगे। आपको अपनी किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए लाभ का दिन है। किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार अचानक मिल सकता है। किसी को उधार न दें, नहीं तो पैसा वापस नहीं मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी और आपके जीवन में तरक्की के योग बने हैं। आपका दिन सफलता से भरा होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष किसी के किसी व्यक्ति से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को सहयोगियों से काफी राहत मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
