22 December 2025 Ka Rashifal

22 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

22 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 22 दिसंबर 2025 से पौष मास का 17वां दिन है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। आज कोई विशेष त्योहार या व्रत नहीं है। वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो कि 10:51 एएम तक जारी रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:59 एएम से 12:40 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 8:28 एएम से 9:45 एएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा। आपको अपने किसी साथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि कहीं घूमने-फिरने की योजना बना रहे थे, तो आप अपने माता-पिता से पूछ कर जाएं ,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कोई पुराना मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा न उखाड़े, नहीं तो वाद-विवाद खड़ा हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आपका मन आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप जिस काम को आज शुरू करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि वाले लोगों को ऑफिस में आज अपने सीनीयर्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। साथ ही उन्हें पदोन्नति भी किया जा सकता है। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको पढ़ाई में थोड़ी परेशानी आएगी लेकिन दोस्तों की मदद से आप आसानी से इसे पूरा कर लेंगे। आप सकारात्मक निर्णय लेने में आज सफल होंगे। इस राशि के व्यापारी आज लोहे के सामान न खरीदें वरना आपको घाटा हो सकता है। नये कामों की शुरूआत करने से पहले माता-पिता की राय जरूर लें।

मिथुन राशि (Gemini)  आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपके आपसी वाद विवाद खड़े होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगती है और घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी और आपका कोई परिजन यदि आपसे नाराज चल रहा था, तो उसे भी आप मानने की पूरी कोशिश करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज कारोबार से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। अच्छी सेहत के लिए घर में बने खाने का ही प्रयोग करें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शुभ हैं। इस राशि की महिलाएं आज अपने हस्बैंड को नये कपड़े गिफ्ट कर सकती है। इससे आप दोनों के संबंधों के बीच मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही अपनों को उपहार गिफ्ट भी कर सकते हैं। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई उपहार देंगे। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि उतावलापन हो, तो आप उसमें ढील बिल्कुल न दें। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपका कोई पुराना काम यदि पैंडिंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

ये भी पढ़ेंः Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए उत्तम है। पैसो के लेन-देन में आपको फायदा होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चनें भी आएंगी। अपनी सकारात्मक सोच के साथ आप इसे पूरा कर लेंगे। आज अपने बिगड़े हुए पुराने रिश्तों को आप बात करके सुधार सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस का कोई काम पूरा करने में बड़े भाई की सलाह कारगर साबित होगी।

तुला राशि (Libra)  आपका दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन सेहत को लेकर भी आपका इंतजार हो सकता है और किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। जीवनसाथी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे और परिवार में यदि कलह  चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन ठीक है। इस राशि वाले स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। थोड़ा धैर्य और खुद पर कंट्रोल रखने से आप सफल भी हो सकते हैं। आज आप ड्राविंग करते वक्त फ़ोन पर बात न करें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज आप नया वाहन खरीदेंगे। आपको अपनी मन पसंद कलर की गाड़ी मिल सकती है। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आपकी अपने भाई व बहनों से भी खूब पटेगी। सिंगल लोगों की अपने साथी की याद सता सकती हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय के लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपके किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, इसलिए किसी काम में दूसरे से सलाह मशवरा ना करें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहेगी। अटके हुए कामकाज भी पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य हो सकती है। आपकी व्यवहारकुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। आज आपके मन में किसी तरह की उत्सुकता हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी काम को लेकर पार्टनरशिप की,  तो उसमें भी आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आपको अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर कुछ जरूरी टेस्ट आदि करा सकते हैं और यदि आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप अपनी माताजी से सलाह अवश्य करके जाएं।

मीन राशि (Pisces)  आज पैसों के क्षेत्र में नई और सकारात्मक सोच होगी। साथ ही नौकरी में अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें फायदा होने के योग हैं। परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें