7 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP
महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
7 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि शनिवार दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 7 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, उसके बाद हर्षण योग लग जाएगा। साथ ही शनिवार शाम 4 बजकर 51 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 7 दिसंबर को पंचक है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नए साल पर सुख समृद्धि के लिए क्या करें?
मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन थकान और परेशानी भरा हो सकता है। आप किसी कारण से तनाव में रह सकते हैं। आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। शाम के समय घर-परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। इसलिए हर मामले में सतर्क रहें और विवाद से बचें। हालांकि, आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपके लिए तरक्की के योग बनेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे और आपका वह काम पूरा भी आसानी से होगा। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है। आपकी सेहत कमजोर रहने से आप परेशान रहेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आप करियर में कुछ बड़ा बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने साथी से सलाह जरूर लें। यदि आप कोई निर्णय लेकर आगे बढ़ते हैं, तो कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। धन में वृद्धि के योग हैं। परिवार के लोग आपसे विशेष उम्मीदें रखते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आज आपकी मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे परेशान रहेंगे। माताजी आपको कोई काम सौंप सकती है, जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्य कोई सलाह दे, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं। दोपहर के बाद दौड़-भाग बढ़ सकती है। उतावली में कोई गलती हो सकती है, इसलिए ध्यान से काम करें। आपके लिए तरक्की के योग हैं और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपका कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। किसी काम को लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह पूरा होगा। आपके मन मुताबिक काम न मिलने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि अपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें कोई लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे पर पूरा ध्यान दें।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को लाभ होगा और धन में वृद्धि के योग हैं। आप तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। मित्रों की मदद के लिए धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से विवाद हो सकता है। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं और सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक रहेगी। किसी से कोई बात सोच समझ कर बोले। आपको किसी पारिवारिक मामले को लेकर टेंशन बनी रहेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और कोई बड़ी-बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नए साल से पहले घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए करें ये बदलाव
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को करियर के मामले में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। तनाव से उबरने के लिए आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप धन निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको लाभ होगा। आज आपको सार्वजनिक वाहन का लाभ मिलेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपने किसी मकान, दुकान आदि को लेने का सोचा है, तो उसके लिए आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष आपको धन का लाभ मिलेगा। आपको अपने कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को लाभ होगा और आपके कार्यक्षेत्र का वातावरण सुधरेगा। कठोर स्वभाव का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस द्वारा पार्टी देने से और भी चहल-पहल बढ़ेगी। धन में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगे और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपका थोड़ी टेशन रहेगी। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में भी विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपको अपनी कामों को लेकर योजना बनाकर चलने के आवश्यकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।