26 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Holika Dahan: होलिका दहन की राख से करें ये वास्तु उपाय, दूर हो जाएंगे वास्तु दोष

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा और आज आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए किसी व्यक्ति, बैंक और संस्‍था से लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं। आज लिए गए लोन को उतार पाना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए सोचकर कोई फैसला करें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। पत्नी पक्ष के लोगों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय आनंद में बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए किसी बड़े काम को करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में विवाह योग्य सदस्यों के विवाह में देरी आ सकती है, जिसके कारण आप  परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील दे सकते हैं, जिस कारण आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने वादों को समय रहते पूरा करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी से बिताने का है। बेहतर होगा कि आज आप आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट और बढ़ सकता है। सामाजिक कार्य में कोई बाधा आ सकती है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। आपको संतान पक्ष के लोगों से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। आपकी रुचि गाने बजाने में अधिक रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोचसमझ से कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा और संतान की शिक्षा को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आप जीवनसाथी से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके विरोधी आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और बिजनेस में आप कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज आपको किसी कारण से मानसिक अशांति हो सकती है और आपका मन परेशान होगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष के लोगों से आपका झगड़ा हो सकता है। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन आपको व्यवसाय में कोई जोखिम उठाने से बचना होगा और आपको साझेदारी पर पूरी निगरानी बनानी होगी। कोई काम आपका बनते बनते रह सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती हैं, जिसके बाद आपको डांट खानी पड सकती हैं और राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा, जिनसे मिलकर आप अपने कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह आज बढ़ सकती हैं इसलिए आप उसमें ढील ना दें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी और आपको प्रशंसा मिलेगी। आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे और आपको लाभ होगा। आज आपको नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपने यदि किसी से बड़े-बड़े वादे किए थे, तो उन्हे आप पूरा नहीं कर पाएंगे। आप किसी योजना में आज दिल खोलकर धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के  सेहत में चल रही समस्याओं के बढ़ने से आप परेशान रहेंगे और परिवार में मिल बैठकर लोग एक दूसरे की बातों को सुनेंगे जिससे लोगों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Holi 2024: होली के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न, सदैव बरसेगी कृपा

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का दिन परेशानी में बीतेगा। आज आपका मन अशांत और परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको लाभ होगा। शाम तक आप अपने धैर्य और प्रतिभा के साथ अपने मित्रों पर विजय पा सकते हैं। यदि कोई मुकदमा लंबित है तो उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। भाग्‍य आपका भरपूर साथ देगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप किसी बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें, तभी वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने के लिए भी लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आज आप जा सकते हैं। आपका कोई संपत्ति सबंधित विवाद यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो उसके सुलझाने की पूरी संभावना है। आप कामों को लेकर अपनी मनमर्जी ना चलाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से लाभ होगा और हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी और चिंता बनी रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके काम में आपके जूनियर कोई गलती निकाल सकते हैं, जिस कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकती है, जिसके कारण आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है, जिसमें आप बड़े सदस्यों से सलाह आवश्यक करें।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-26 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 26 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)