22 August 2025 Ka Rashifal

22 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

22 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ज्योतिष दृष्टि से 22 अगस्त 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि शुक्रवार की सुबह 4:29 मिनट पर बुध देव अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। साथ ही आज भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या तिथि है। इसके अलावा अश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, वरीयान योग, परिघ योग, शकुनि करण, चतुष्पद करण और नाग करण का संयोग बन रहा है।

मेष राशि (Aries)  कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आपको शांत रहना होगा और वाणी पर भी संयम रखें। आपके लिए किसी भी विवाद में पड़ना परेशानी खड़ी कर सकता है। राजनीति के मामले में आपको किसी से बड़ा सहयोग मिल सकता है और कार्यस्थल पर विरोधियों की रणनीति भी फेल हो जाएंगे। व्यापार में किए जाने वाले प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई शारीरिक समस्या उभर सकती हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाना आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। आप अपनी टेंशनों को लेकर पिताजी से बातचीत अवश्य करें।

ये भी पढ़ेंः Mangal Grah: 13 सितंबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, मंगल करेंगे शुक्र में प्रवेश

मिथुन राशि (Gemini)   हर मामले में आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी और धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके रुके हुए काम भी अब पूरे हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा और मूल्यवान वस्तु को संभालकर रखें।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। आपके बॉस आपसे काफी खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने पिताजी की सेहत को लेकर अनदेखा ना करें। आप यदि अपने भाई को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे आसानी से पूरा करेंगे। आपको काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में चल रही समस्याएं दूर होंगी। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागरुक हो सकती है, जिसमें आप अपने सीनियर और गुरुजनों से मदद ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। पैसों की लेन-देन के समय सतर्क रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। ऐसा करने नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी के चलते तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम करना होगा। घर के लिए जरूर के कुछ सामान खरीद सकते हैं और ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। किसी वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो उसके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  जो लोग नौकरी की तलाश में लंबे समय से लगे हुए हैं उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता और रोजगार मिलने की भी संभावना है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों से उत्तम परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र या आस पड़ोस में आपको किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी, नौकरी में यदि तकनीकी समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)   कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करने से आपके सारे जरूरी काम समय पर पूरे होंगे और नौकरी करने वालों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको कोई उपहार या विशेष सम्मान भी प्राप्त हो सकता और दूसरों से सहयोग मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में यात्रा सुखद रहेगा और इससे अच्छा लाभ भी कमा सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। घर में बडों की बातों का पूरा ध्यान देंगे। आपके पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। शौक मौज की चीजों में ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  राजनीति की दिशा में किए गए प्रयासों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है और शासन सत्ता का सहयोग मिलने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर खर्चे करना बेहतर रहेगा और आपकी मुलाकात किसी घनिष्ठ मित्र से भी हो सकती है। व्यापार के मामले में किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।