20 December 2025 Ka Rashifal

20 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

20 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 20 दिसंबर 2025 से पौष मास का 15वां दिन है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो कि 7:12 एएम तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:58 एएम से 12:39 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 9:44 एएम से 11:01 एएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में अधिक भागदौड़ में सावधानी बरतें। पैर में चोट लगने का भय दिख रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं से आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति भी होगी। किसी काम में निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। शाम के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने कामों से बॉस को हैरान करेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन शारीरिक कष्ट की वृद्धि झेलनी पड़ सकती है। आज आपके सामाजिक क्रियाकलापों में अड़चन आ सकती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से अचानक लाभ मिल सकता है। इससे आपकी धर्म, अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शाम के बाद का समय आपके लिए गाने बजाने तथा संगीत में बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा, जो विद्यार्थी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हे अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। मानसिक अशांति के कारण आप आज के दिन परेशान रह सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत दिख रहे हैं। आज के दिन मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों में कटुता आ जाएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे छोटा न समझें। भाई व बहनों से आपकी खुब पटेगी और किसी दूर रह रहे परिजन से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है और आपकी कोई डील यदि लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक रहने वाला है। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़ी कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत हो सकता है। दशम आय भाव में बृहस्पति कर्क राशि का होकर विराजमान हैं। ऐसे में आज अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखना आपके लिए शुभ साबित होगा। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। सेहत के मामले में भी आज दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा। आज के दिन रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इन्वेस्ट करने से भविष्य में लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपके बॉस से आपकी खूब पटेगी। बिजनेस में  आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी को आप किसी काम को लेकर सलाह दे सकते हैं। आप अपने मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही खर्च करें। आपको अपने पारिवारिक जनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है। यह यात्रा आगे चलकर आपके लिए लाभकारी रहेगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन सेहत के मामले में बढ़िया रहने वाला है। यदि आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं और आप अपने सरकारी कामों को भी समय से निपटने की कोशिश करने में लगे रहेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें