15 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

15 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 15 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए दिन नई उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे, खासकर प्रतियोगी क्षेत्र या सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव चाह रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को रुके हुए सौदे में लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन मध्यम है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। सायंकाल में मित्रों या सगे संबंधियों के साथ समय व्यतीत होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप बड़े बुजुर्गों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके लोगों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। डिजाइनिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के ये आसान उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के जातकों क किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति या रियल एस्टेट से संबंधित लाभ हो सकता है। व्यापार में अचानक कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है जिससे मनोबल बढ़ेगा। नौकरी में किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से कार्य में गति आएगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। शाम को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर कोई संशय बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक कार्यों में बीतेगा। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाल लेंगे। व्यापार में खर्च अधिक रहेगा लेकिन आने वाले समय में लाभ के द्वार खुलेंगे। निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। शाम को किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सकारात्मक सोच और संयम से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर आपके घर में कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आप बड़े सदस्यों की राय अवश्य लें। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। आपने घर व बाहर बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध किया, तो इससे आपकी जीवनसाथी से भी कहा सुनी हो सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के जातकों को नौकरी व शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन संबंधी मामलों में कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव आएगा जो भविष्य में लाभ दे सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। विदेश से जुड़े व्यापार में भी प्रगति के संकेत हैं। सायंकाल में यात्रा का योग भी बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए उलझनो में भरा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस से अपने रिश्तों को बेहतर रखें, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों को अपने करियर और व्यापार में नई दिशा मिलेगी। सरकारी योजनाओं से लाभ हो सकता है या किसी कानूनी मामले में जीत संभव है। परिश्रम का पूर्ण फल मिलेगा। ध्यान रहे कि आज किसी से उधार लेने या देने से बचें अन्यथा धन फंस सकता है। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सायंकाल में किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको आर्थिक मामला में बहुत ही संभल कर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचे। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनके लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

ये भी पढ़ेंः  Vastu Tips: सायंकाल में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको शीघ्रगामी में वाहनों के प्रयोग से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें आसानी से पूरा भी कर पाएंगे। बिजनेस में आप कोई बदलाव कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों को अपने कामकाज में प्रगति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ होगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धन की स्थिति संतुलित रहेगी, फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें। रात्रि में प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करके मानसिक संतोष मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।