11 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को आज हर मामले में बहुत सचेत रहने की जरूरत है। वरना कोई आपको धोखा दे सकता है। ऑफिस के काम में लगातार मेहनत करने से आपको लाभ होगा। शाम के वक्‍त मेहमानों के आने से आपका खर्च हो सकता है। जरूरी प्रयास करने से आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। शुभ परिणाम पाने के लिए आज गुड़ का दान करें।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोग आज प्रमोशन को लेकर चिंता करेंगे। काम में ध्यान केन्द्रित न रहने के कारण कुछ छोटी-मोटी गलती निकल सकती हैं। नौकरी के लिए किसी दूर रह रहे परिजन से फोन काल के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपका मूड सुबह से ही बहुत अच्‍छा रहेगा। करियर और कारोबार में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी और आपको संतान पक्ष के लोगों से शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। धन संबंधित समस्या अब समाप्त होने की कगार पर है। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों और समस्‍याओं वाला होगा। आज आपके घर में आपस में लोगों की किसी कारण से खटपट हो सकती है। साहस और धैर्य से काम लें और किसी काम में जल्‍दी न करें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में किसी वजह से काफी उतार चढ़ाव हो सकता है। आपको किसी को दिया उधार आज वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)   आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे के काम पर ध्यान देने से बचना होगा। आपको अपनी सेहत को बेहतर करने के लिए योग व व्यायाम को अपने दिनचर्या में बनाए रखना होगा। आप किसी से यदि बिजनेस के लिए धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। 

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। न्यायिक मामलों में आपकी विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के कारोबार में आपको लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप खुशी महसूस करेंगे और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। शाम के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी से मांग कर कोई वाहन चलाया, तो उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए रिसर्च में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको अपनी  छोटे मोटे लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है और आज आपको आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपकी सेहत अच्‍छी होगी और आपके परिवार में खुशियां आएंगी। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको अधिक परिश्रम और साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा और आपको लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपको अपनी दिनचर्या में किसी बदलाव को करने के लिए रहेगा। यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें। आपको खान-पान पर पूरा ध्यान दे होगा, जिससे आपको पेट संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी प्रिय मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको कोई नई सफलता प्राप्‍त होगी। बेहतर होगा कि लेनदेन के मामले में सावधानी रखें। आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। शाम को कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके के लिए अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज आप अपने नए घर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान के मन में कुछ उलझने रहेंगी, जिन्हें आप मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)