27 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 27 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि रविवार देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। 27 अप्रैल को रात 12 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही 27 अप्रैल को रात 12 बजकर 39 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैशाख अमावस्या है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के दिन प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। आपको अपने विचारों और कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त हो सकता है। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से भूमि या संपत्ति संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे और अधीनस्थ आपके कार्य से प्रभावित होंगे। संतान की उपलब्धियों से गर्व होगा। पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। शाम को परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है लेकिन देर रात तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए लाभ लाभ वाला रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन भागदौड़ वाला रहेगा। मीडिया, कम्युनिकेशन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन का लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी गरमाहट हो सकती है। अपने शब्दों पर संयम रखें। शाम का वक्त किसी मांगलिक आयोजन में बीतेगा, जो मानसिक संतोष देगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। घर की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। माताजी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपको राजनीति मे किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: यात्रा करने से पहले जाने लें कहीं दिशाशूल तो नहीं, वर्ना आ सकती है भारी मुसीबत
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों का दिन भागदौड़ वाला रहेगा और आप दूसरों के काम के लिए पूरे दिन दौड़ते रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, मंदिर दर्शन या किसी पूजा आयोजन में शामिल हो सकते हैं। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्नेह और अपनापन महसूस होगा। संतान से संबंधित चिंता समाप्त होगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। आप अपने आस पड़ोस में किसी दूसरे को बिना मांगे सलाह देने से बचे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कोई बात बनते बनते रह सकती हैं, सरकारी योजनाओं में यदि आप धन का इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का दिन तरक्की से भरा होगा। आपको गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। संतान के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। हालांकि, संध्या के समय वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, चोट या दुर्घटना की संभावना है। आपको डॉक्टरों के पास बिना वजह के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं और इसमें आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपको टेंशन रहने से आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा टेंडर आपको मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको शासन-संबंधी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। विद्या, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलना लाभकारी रहेगा। कोई पुराना मित्र महत्वपूर्ण समाचार ला सकता है। अधिकारी वर्ग से लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जो मानसिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा देगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्न होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा और संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से वह कहीं बाहर जा सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके पिताजी आपके कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को करियर और कारोबार के मामले में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धनागमन के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके कद्रदान बढ़ेंगे। नौकरी में प्रगति होगी। किसी नई परियोजना में सफलता प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नयापन आएगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर भी कुछ उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। आपक अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन फिर भी आपको अपने पारिवारिक मामलों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
