18 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 18 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 13वां दिन है। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:45 ए एम से 12:28 पी एम तक है। इस दिन राहुकाल 2:46 पी एम से 4:06 पी एम तक रहेगा। आज मासिक शिवरात्रि है। साथ ही वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आज आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपको अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कोई टेंशन हो सकती है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई काम करने से आपका मन थोड़ा भटक सकता है।
वृष राशि (Taurus) राशि का स्वामी शुक्र षष्ठम शत्रु भाव में है। ऐसे में वृष राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चंद्रमा षष्ठम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार कराएगा और सत्तारूढ़ व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आने वाले समय में आपको कुछ महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। यह अवसर आपके करियर, व्यवसाय से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में आपको इसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि अक्समात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी में इजाफा करेंगे, इसमें खर्च भी अधिक होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सुख शांति से बीतने वाला है। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में जीत दिला सकता है। वहीं इस समय गुरु ग्रह का प्रभाव वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत दे रहा है। किसी शारीरिक कष्ट से पत्नी को छुटकारा मिलता हुआ दिख रहा है।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आप बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी काम में बिना सोचे समझे आगे ना बढ़ें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, लेकिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन खुश रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसके साथ ही सुस्त पड़े कारोबार में भी रफ्तार देखने को मिलेगी। मन के मुताबिक धन लाभ होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज का दिन रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने के लिए अनुकूल है। किसी रिश्तेदार के सदस्य के साथ मनमुटाव को आज बातचीत से खत्म करने का अच्छा अवसर है।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, आप कहीं बाहर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपने किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो वह लटक सकते हैं। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको टेंशन देगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। हालांकि, इसे बाद भी आप मानसिक तनाव से कुछ हद दूर ही रहेंगे। आपकी राशि से पंचम भाव में शनि का योग बना हुआ है। ऐसे में आपको आज के दिन विवेकपूर्ण तरीके से कार्य करना चाहिए। किसी करीबी या परिचित से बेवजह के विवाद से बचें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर दिख रहा है। इसलिए खानपान पर ध्यान दें।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से अपने बॉस को खुश रखेंगे, जिससे वह प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी सदस्य की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही है, तो उसके लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।
धनु राशि (Sagittarius) आज आपकी राशि पर मंगल का प्रभाव सतर्कता का संकेत दे रहा है। यह स्थिति चोरभय कारण मानी जाती है, इसलिए आज के दिन अधिक सतर्क रहें और अनावश्यक जोखिम न लें। चतुर्थ भाव में मीन राशि का शनि होने से व्यर्थ खर्च बढ़ सकते हैं। इस दौरान पत्नी को कष्ट हो सकता है। आज नज़दीक या दूर की आवश्यक यात्रा का योग प्रबल है। शाम के समय एकादश भाव में तुला राशि का चन्द्रमा आपको कुछ सुखद समाचार दे सकता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
कुंभ राशि (Aquarius) आज आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर कंट्रोल करना होगा, क्योंकि आपका हाथ खुला रहेगा, जिससे आप किसी भी काम में आगे बढ़ेंगे। जो लोग किसी नए घर आदि की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी इनकम को ध्यान में रखकर ही काम करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर भी खरी उतरेगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। बॉस को आपकी कोई बात बुरी लगेगी, इसलिए बहुत ही तोल मोल कर बोले। परिवार के सदस्यों को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
