26 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए आज रुपये-पैसे के मामले में शुभ योग बने हुए हैं और आज आपके लिए उच्‍च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकती है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं और आपको लाभ होगा। सायंकाल में विवाह में जाने के योग बन सकते हैं और उसमें आपका खर्च होगा।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगी। आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाना होगा, तभी लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको टेंशन बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आपको संतान की ओर से किसी मामले में सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन और खान पान का स्तर बढ़ेगा और आज आपको नए वस्‍त्र और उपहार का लाभ मिल सकता है। आपको नौकरी और व्यवसाय में पार्टनरशिप में खासा लाभ होगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार को कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के जातकों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। जरूरी कार्य को पूरा करने की वजह से व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ेगी और आपको नए स्रोत से आय होगा। अकस्मात् बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें, वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। परिवार में किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी बात से जीवनसाथी मे कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपने धन भविष्य के लिए भी संचय करके रखना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आज हर मामले में बहुत संभलकर कार्य करने की जरूरत है। आज आप दूसरे लोगों के वजह से किसी मामले में असहज हो जाएंगे। अकस्मात आपके खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शाम को आपका वक्‍त धार्मिक कार्य में मन लगेगा। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपके किसी काम के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी नए मकान, वाहन आदि के खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह कहीं आवेदन कर सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं और आज आपकी किस्‍मत चमकने वाली है। आपको कहीं से रुका धन मिल सकता है और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके घर में शुभ कार्य होंगे और कहीं पर आपको जरूरी कार्य से जाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। काम की अधिकता रहने के कारण इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवसाय में आपको कोई हानि होने की संभावना है, इसलिए आप उसमें निगरानी बनाकर रखें। आप किसी को धन देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें किसी अनुभव भी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी और क्रोध से बचने की सलाह है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं और आपके जीवन में समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं। धार्मिक आयोजन में भागीदारी से आपको खुशी होगी और मन प्रसन्‍न होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और उनके पद में भी वृद्धि होगी। कुछ विशेष व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-26 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-26 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)