20 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Marriage Rituals: शादी में क्यों लिए जाते हैं सात फेरे? जानें क्या है इसका महत्व और नियम

मेष राशि(Aries) मेष राशि के लोगों के बेहतरीन कार्य प्रदर्शन के लिए उन्हें कार्यस्थल पर सभी लोगों से प्रशंसा मिलेगी। खाद्य पदार्थ का व्यापार करने वालों को आर्थिक तौर पर मुनाफा मिलने की संभावना है। कुछ मित्र या रिश्तेदार युवा वर्ग की  झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें और अपने काम पर ध्यान दें।

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपकी बढ़ते खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ नए अनुबंधो का आपको लाभ मिलेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के मनमाने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी नई रिसर्च में भी भाग ले सकते हैं।

 मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोग अधीनस्थ पर कार्यों को लेकर दबाव न डाले, जो भी काम है उसे मिल बांटकर करने के प्रयास करने चाहिए। जिन कार्यों में जोखिम अधिक है, व्यापारी वर्ग को आज के दिन ऐसे कार्यों को करने से बचना है। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए युवा वर्ग को कोई सुखद संदेश मिल सकता है, जो आपके मन को प्रसन्न करने वाला होगा। घर की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, सुरक्षा व्यवस्था को चेक करते रहें साथ ही कीमती सामानों की देखरेख की जिम्मेदारी आपको स्वयं लेनी चाहिए।

कर्क राशि(Cancer) कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके लिए गुरु की स्थिति शुभ है। आज भौतिक सुख समृद्धि का दिन है और आपको लाभ होगा। सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सायंकाल से रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

 सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपके पुरुषार्थ और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा। आपके घर में मेहमानों के आने से खर्च और व्यस्‍तता दोनों बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और निर्मूल विवादों से छुटकारा दिलाएगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। आपको परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा समय बिताने को मिलेगा। आपके सारे काम आज बन जाने से कुछ लोगों को आपसे जलन हो सकती है।

तुला राशि (Libra) –  आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी रखने के लिए रहेगा। कामकाज से संबंधित कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी और काम को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आप सबके हित की बात करेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवन स्तर में सुधार आएगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी वाणी व व्यवहार को देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आय आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर तेजी से बदलती स्थिति को अनुरूप में ढालने की आपकी क्षमता करियर की संभावनाओं को बढ़ाएगी। आपका प्यार और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको परिवार के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आज आप अप्रत्याशित रूप से धन आने की उम्मीद कर सकते हैं। 

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सुचना सुनने को  मिलेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का कोई का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनो के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा पर बड़ा ध्यान देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  इस राशि के लोग क्षमता के बल पर ऑफिस के कई काम कर पाने में सफल रहेंगे, जो कि आपके लिए तरक्की का आधार बनेगा। व्यापारी वर्ग को सभी लीगल फॉर्मेलिटी को समय पर पूरा करना है। खुली हवा में टहलना युवा के मन को शांति देगा, बाहर ठंड भी है इस बात को ध्यान में रखे और ऊनी वस्त्र पहनना न भूलें।

मीन राशि(Pisces) इस राशि के नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य पर ध्यान देना है और लापरवाही करने से बचना है। कामकाज में आ रहे बदलावों को सकारात्मक रूप से लेना होगा, क्योंकि परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है। समय और परिस्थिति के अनुसार आपको भी व्यापार को अपडेट करना चाहिए। युवाओं को दोस्तों यारों के साथ संवाद और मेल मिलाप बनाए रखना है, क्योंकि एक मित्र ही जो आपकी जरूरत पर खड़े होंगे।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-20 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 20 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)