16 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
16 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 1 बजकर 6 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तुलसी के साथ मनी प्लांट रखने के फायदे पढ़ लीजिए

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और कार्यक्षेत्र में आपकी अनुकूलता बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगी और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभ देंगे और आपको तरक्की प्रदान करेंगे। आपके धन और पुरूषार्थ के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपका दिन परिवार के लोगों के साथ शानदार बीतेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लगेगी। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को सफलता प्राप्त होगी और आपके धन में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष से आपको पूर्ण सुख और सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने के योग हैं और किसी जरूरी कार्य में आपका काफी खर्च हो सकता है। आपके लिए नई विधाएं सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ व्यय से बचें।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर आपसी मतभेद चल रहे हैं, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी काम को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लेागों का दिन सफलता से भरा होगा। महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए दिन शुभफलदायक रहेगा। यात्रा में लाभ होगी और दोपहर के बाद किसी से विवाद हो सकता है। किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। आपको शाम के वक्त योजनापूर्ति से लाभ होगा। अकस्मात् अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रही किसी बात पर वाद-विवाद से दूर रहना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। उधार का लेनदेन आप सोच समझकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ सकता है। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। शाम के वक्त किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपको खुशी होगी और आपकी तरक्की होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। बिजनेस में आपकी योजनाएं बेहतर रहेंगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप सामाजिक क्षेत्रों में थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को मिल बैठकर दूर करना होगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पति-पत्नी के झगड़ों के पीछे हो सकते हैं ये वास्तु दोष, जानें कैसे करें सुधार
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और शुभ कार्य में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक आपको किसी दूसरे के काम के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। साझेदारी में कोई काम करने से आपको बचना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। आपकी तरक्की होगी और मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। अपनी वाक्पटुता और कला कौशल से आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और शत्रुओं का अंत होगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। धन के मारे जाने की संभावना है। किसी की बात पर आंख बंद करके भरोसा न करें और अपने काम पर फोकस करें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई निर्णय भावुकता में लेने से बचना होगा। संतान आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा समय देने की आवश्यकता है, तभी वह पूरा होगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
