Greater Noida

Greater Noida: डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी का प्रसाद जरूरतमंदों को बांटा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida: काव्य कॉर्नर फाउंडेशन प्रत्येक त्योहार पर समाज को एक सार्थक संदेश और नई दिशा देने का प्रयास करता है। इस वर्ष भी मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल के अवसर पर संस्था ने दादरी विधानसभा, गौतमबुद्ध नगर की झुग्गियों में रहने वाले जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से राहत देने हेतु कंबल और प्रसाद स्वरूप मूंगफली एवं रेवड़ी का वितरण किया।
ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के छोरे की टीम इंडिया में एंट्री..फ्रेंड्स-फ़ैमिली खुश
संस्था की विचारधारा ‘नेक नियत’ के अंतर्गत यह आयोजन किया गया। वितरण के बाद भाजपा नेत्री एवं संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया (जिला संयोजिका, गौतमबुद्ध नगर) ने वहाँ के निवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी चौहान, संस्था की कला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेता श्रीवास्तव और सह-संस्थापक अमित चौहान सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।