Navratri

Navratri: नवरात्रि में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों का अच्छा समय होगा शुरू!

Yours राशि
Spread the love

Navratri: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है।

Navratri: नवरात्रि का पावन पर्व न केवल धार्मिक उत्साह लाता है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बदलावों का समय होता है। इस नवरात्रि (Navratri) में ग्रहों के राजा सूर्य हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो चंद्रमा के स्वामित्व वाला नक्षत्र है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह परिवर्तन 27 सितंबर 2025 को सुबह 7:14 बजे होगा और सूर्य 9 अक्टूबर तक इस नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन इन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं, किन राशियों को इस नक्षत्र परिवर्तन से क्या लाभ मिलेगा?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का विशेष महत्व है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्र आरंभ होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि सितंबर माह की 22 तारीख से शुरु हो रही है जो 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ दुर्गा विसर्जन के साथ समाप्त होगी।

इन 3 राशियों का अच्छा समय होगा शुरू

Pic Social Media

मेष राशि

सूर्य का यह परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलेंगे। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति और आय में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिरता मिलेगी और मानसिक परेशानियां कम होंगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय मुनाफे वाला हो सकता है। हालांकि धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को भी इस परिवर्तन से लाभ होगा। नए-नए स्रोतों से धन लाभ संभव है और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय किसी महत्वपूर्ण डील को साइन करने का हो सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।