13 November 2025 Ka Rashifal

13 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

13 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 13 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 9वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो कि रात 12:42 ए एम तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं चंद्रमा आज पूरे दिन सिंह राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। आज का राहुकाल 10:45 ए एम से 12:06 पी एम तक रहेगा। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए आज के दिन उनका व्रत और पूजन विशेष फलदायी माना गया है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कोई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपको खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने की संभावना है।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। आज के दिन आपकी मेहनत और ईमानदारी जल्द ही अच्छे परिणाम लेकर आएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। इस दौरान आपके कार्यों की सराहना होगी। हर कार्य को जिम्मेदारी से निभाने से सफलता आपके कदम चूमेगी। सफलता मिलने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगा रहने से आप किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी, जिससे निजी समय कम मिल पाएगा। आज के दिन लापरवाही से नुकसान के योग बनते दिख रहे हैं। व्यवसाय चला रहे लोगों को अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखनी होगी। दिन के खत्म होते होते आपको मेहनत का फल मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमानों का आगमन हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा भी जागृत हो सकती है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना होगा। किसी भी मुद्दे पर सहयोगियों या वरिष्ठ अधिकारियों से अधिक बहस करने से स्थिति बिगड़ सकती है। व्यवसाय में चल रहे उतार-चढ़ाव को धैर्य से संभालें। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समझदारी से आप हालात पर काबू पा लेंगे। अगर आप वर्तमान हालात के अनुसार खुद को ढाल लेंगे, तो आने वाले दिनों में सफलता प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

तुला राशि (Libra)  आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती हैं। आपको कहीं बाहर से नौकरी का कोई ऑफर आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी लिमिट करके चलेंगे। आपके किसी आस पड़ोस में चलने वाले वाद-विवादों से दूर रहना होगा। प्रेम- सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। इससे निकलने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कारोबार में चल रही उलझनों से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। ईमानदारी से काम करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा परीक्षा भी पूरी हो सकती है। संतान पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज के दिन आपको पैसों से जुड़े मामलों पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। हाल के दिनों में शेयर बाजार या निवेश में हुए नुकसान से आपको सबक लेना जरूरी है। जल्दी अमीर बनने की चाह में कोई गलत कदम आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। मेहनत और ईमानदारी से धन कमाने पर फोकस करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी सदस्य से कोई उपहार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जो आपको खुशी देगी। आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज मीन राशि के जातकों को धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके कुछ सहयोगी त्वरित लाभ के लिए जोखिम भरे सुझाव दे सकते हैं। ऐसे में आपको अधिक सावधान रहना होगा। सफलता का सही मार्ग हमेशा मेहनत और ईमानदारी से होकर गुजरता है। आपके लिए बेहतर होगा कि जल्दबाजी या लालच में आकर कोई निर्णय न लें। संयम और विवेक से लिया गया कदम आपके लिए लाभदायक रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें