UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के निवासी सुधीर कुमार सिंह (IRTS, 2010 बैच) ने भारत के सबसे कठिन ट्रायथलॉन में से एक आयरनमैन (Ironman) 70.3 गोवा को सफलतापूर्वक पूरा कर एक मिसाल कायम की है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 1.9 किलोमीटर खुले समुद्र में तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग (Cycling) और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूरी करनी होती है। खड़ी चढ़ाइयों, भीषण गर्मी और उच्च आर्द्रता वाला यह कोर्स शारीरिक सहनशक्ति के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता की भी कड़ी परीक्षा लेता है।

विश्व स्तरीय चुनौती में सुल्तानपुर का नाम रौशन
दूबेपुर ब्लॉक के पुरे केशवराय बहरौली गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह ने न केवल अपनी फिटनेस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, बल्कि सुल्तानपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। अधिवक्ता शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र सुधीर ने वर्ष 2010 में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की थी और वर्तमान में उत्तर रेलवे मुख्यालय, दिल्ली में डिप्टी सीओएम (गुड्स) के पद पर कार्यरत हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मेधावी छात्र
सुधीर कुमार सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) के पूर्व छात्र रहे हैं और अपने छात्रावास जीवन में भी बहुत मेधावी रहे। वे वहां के प्रतिष्ठित सर गंगानाथ झा छात्रावास के पूर्व अंतःवासी रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए पहचान बनाई।
ये भी पढ़ेंः Paytm: मिलेगा 100% कंफर्म टिकट! Paytm ने ला दिया शानदार ऐप
कड़ी प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन
गोवा में आयोजित इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुधीर ने 1.9 किलोमीटर समुद्र में तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21 किलोमीटर रनिंग की चुनौती को केवल 6 घंटे 27 मिनट में पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने कहा कि सुधीर ने मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इच्छाशक्ति से हासिल की सफलता
सुधीर कुमार सिंह (Sudhir Kumar Singh) का उदाहरण यह साबित करता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और समर्पण से कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। उन्होंने न केवल व्यक्तिगत रूप से सफलता पाई, बल्कि अपने गांव और जिले का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उज्जवल किया। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी को मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी चुनौती का सामना करने की प्रेरणा देती है।
ये भी पढ़ेंः Whatsapp: Whatsapp के करोड़ों यूज़र्स को बड़ा झटका, जानिए कैसे?
उत्तर रेलवे में करियर के साथ एथलेटिक उपलब्धि
सुधीर कुमार सिंह (Sudhir Kumar Singh) वर्तमान में उत्तर रेलवे मुख्यालय, दिल्ली में डिप्टी सीओएम (गुड्स) के पद पर कार्यरत हैं। उनका यह प्रदर्शन दर्शाता है कि पेशेवर जीवन के साथ-साथ एथलेटिक क्षेत्र में भी उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। आयरनमैन 70.3 गोवा में उनकी सफलता सुल्तानपुर के लिए गर्व का विषय बनी है।
