इसलिए गौतमबुद्धनगर की जनता डॉ. महेश शर्मा पर भरोसा करती है

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्धनगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) विकास कार्यों की वजह से जनता में लोकप्रिय हैं। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के ही प्रयासों से गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) देश के तेजी से विकास कर रहे शहरों की सूची में आ गया है। डॉक्टर शर्मा के विकास कार्यों से न सिर्फ क्षेत्रवासियों में खुशी है बल्कि साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भी डॉक्टर महेश शर्मा के कामों से सन्तुष्ट हैं।

ये भी पढे़ंः डॉ. महेश शर्मा ने जनता को बताए डबल इंजन सरकार के फ़ायदे
यही वजह है कि लगातार एक ही सीट से चौथी बार डॉक्टर महेश शर्मा को टिकट मिला है। आपको बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में भी महेश शर्मा की जीत तय मानी जा रही है। ऐसा होने पर डॉ. शर्मा गौतमबुद्धनगर से जीत की हैट्रिक लगाने वाले पहले सांसद होंगे।
लोकसभा चुनाव 2014, 2019 में उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की थी। क्षेत्रवासियों से मुलाकात करने के लिए सांसद डॉक्टर शर्मा लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, जिसे गौतमबुद्ध नगर के लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः जन-जन की यही पुकार..देश में फिर से मोदी सरकार: डॉ. महेश शर्मा

जनसंपर्क अभियान के क्रम सासंद डॉक्टर शर्मा अपने लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के खुर्जा विधानसभा के तहत ग्राम सभा मोहम्मदपुर नार एवं शाहपुर कला पहुंचे। यहां उन्होंने निवासियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही उनसे एक बार फिर से मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ केंद्र में मोदी सरकार लाने की अपील की।

सासंद डॉक्टर शर्मा संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्राम सभा रामगढ़ी एवं अहरौली, खुर्जा भी पहुँचे और वहाँ के निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और उसका हल निकालने का भरोसा दिया। साथ ही डॉ. शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बननवाने की अपील की।