अच्छी खबर: चंडीगढ़ से कल से 3 नई फ्लाइट शुरू

पंजाब हरियाणा

Chandigarh News: चंडीगढ़ से अच्छी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ से कल से 3 नई फ्लाइट (New Flight) शुरू होने वाली है। चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) से कल से 3 नई फ्लाइटें शुरू हो रही हैं। गर्मियों के लिए जारी शेड्यूल में जम्मू, धर्मशाला और दिल्ली के लिए यह फ्लाइटें 2 अप्रैल मंगलवार से शुरू की जाएंगी। जिसके लिए एयरलाइंस कंपनी (Airlines Company) ने बुकिंग भी की तरफ से शुरू कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने किया चंडीगढ़ प्रेस क्लब का दौरा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इन फ्लाइट के लिए स्टॉल (Stall) भी निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अलावा शारजाह के लिए भी फ्लाइट को दोबारा से शुरू कर दिया गया है।

चंडीगढ़ से धर्मशाला अब सिर्फ एक घंटा 5 मिनट में

इस फ्लाइट के जरिए यात्री चंडीगढ़ से धर्मशाला (Dharamshala) अब सिर्फ एक घंटा 5 मिनट में पहुंच जाएंगे। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए दोपहर 12:45 बजे यह फ्लाइट उड़ान भरेगी। जो दोपहर 1:50 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। इसकी वापसी दोपहर 2:10 बजे वहां से होगी और 3:15 बजे यह चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को फ्लेक्सी फेयर के आधार पर करीब 4,500 रुपए देने होंगे।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जम्मू के लिए पहली उड़ान

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chandigarh International Airport) से जम्मू के लिए पहली उड़ान मंगलवार से ही शुरू होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 9:15 बजे यहां से उड़ान भरेगी और जम्मू यह 10:20 बजे पर पहुंच जाएगी।

वापसी में जम्मू से 11 बजे यह फ्लाइट वापस उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ 12:15 बजे पर पहुंच जाएगी। इसके लिए यात्रियों को करीब फ्लेक्सी फेयर के हिसाब से 3400 रुपए का किराया देना होगा। दिल्ली का पहले वाला करीब 3400 रुपए का पहले वाला ही रेट रहेगा।

उधर, एयर इंडिया (Air India) की तरफ से फ्लाइट शुरू की जानी है, लेकिन उसका मिनिमम किराया फिक्स नहीं किया गया है। यह डिमांड के हिसाब से तय किया जाएगा।