Yamuna Flood: दिल्ली में ‘बाढ़’ और ‘बाघ’ एक साथ..देखिए वीडियो

दिल्ली NCR

ईश मलिक के साथ कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

दिल्ली में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है जिसकी वजह से गुरुवार को दिनभर शहर में पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है। जैसे जैसे यमुना का जलस्तर अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है वैसे -वैसे दिल्ली के रिहायशी इलाकों से लेकर यमुना के निचले इलाक़ो  तक पानी भरता जा रहा है। और तो और एक बाघ जंगल से निकलकर मचान पर बैठा नज़र आया। नीचे वीडियो को ध्यान से देखिए..बाढ़-बारिश से बेहाल बाघ की तस्वीर भी नज़र आएगी। वहीं लालकिले से लेकर ITO में आए जल प्रलय की तस्वीर आपको सोचने पर हैरान कर देगी।

https://youtu.be/cy34nSCBzOM

हिमांचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई भयंकर बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़ी गई पानी की वजह से दिल्ली में यमुना नदी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

ये भी पढ़ें: Delhi में 45 साल बाद रौद्र रूप में यमुना.. 450 घर उजड़ गए

यमुना  का जलस्तर 208.70 के करीब पहुँच चुका है जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है । लेकिन अब दिल्ली के लोगों को इस सैलाब की वजह से डर सताने लगा है की अगर पानी का स्तर यूंही बढ़ता रहा और 210 के करीब पहुँच गया तो दिल्ली का क्या होगा। कही दिल्ली पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में न  आ जाये ये हर दिल्ली वासियों को डराने लगा है।

pic-social media

यमुना नदी में जन सैलाब की वजह से पानी अब निचले इलाक़ो से शहर के बड़े इलाक़ो में प्रवेश करने लगा है । गुरुवार को दिल्ली का प्रवेश गेट कहे जाने वाले कश्मीर गेट तक पानी का जलभराव हो गया इसके साथ ही पानी  जहां  से सालों पहले यमुना गुजरती यानी लालकिला तक पहुँच गई है।इसके अलावा पानी राजघाट, रिंग रोड और यहां तक कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक के घर के पास युमना का पानी पहुँच चुका है।

pic-social media

यमुना नदी का जलस्तर अगर यही नहीं रुका तो दिल्ली का डूबना तय माना जा रहा है क्योंकि पानी का स्तर लगातार शहर की तरफ बढ़ता ही जा रहा है। बाढ़ की ही वजह से यहां धारा 144 को आगे भी लागू रखा गया है इसके अलावा स्कूल भी 14 को बंद रखने के लिए आदेश जारी कर दिया गया।

वही शहर के बाढ़ वाले इलाक़ो से लोगों को दूर जाने के लिए बार बार कहा जा रहा है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम लगातार लगी हुई है। निचले इलाकों से अभी तक करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा चुका है लेकिन अभी भी यही चिंता सबको लगी हुई है कि अगर यमुना का जलस्तर नहीं रुका तो दिल्ली डूबने से कैसे बचेगी

Read: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi