भारत के इस शहर को हल्दी का शहर क्यों कहते हैं ?

Life Style Trending खाना खजाना

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

भारत में अलग – अलग शहरों की अपनी एक अलग पहचान और खासियत है। लेकिन आज हम आपको एक शहर के नाम से बताएंगे, जिसे हल्दी के शहर के नाम से भी जाना जाता है। जानिए कि कौन सा है ये शहर और भारत के किस राज्य में स्थित है।

भारत के मसाले पूरे विश्व में हैं मशहूर
भारत के मसाले देश में ही नहीं विदेशों तक में मशहूर हैं। इसका पता ऐसे चलता है कि जब अंग्रेजों ने भारत में शासन शुरू किया, तो दक्षिण के तटों से भारत के मसालों को विदेशों तक में पहुंचाया गया। यहां से बड़ी बड़ी खेपों में मसालों का निर्यात किया जाता है। ऐसे करके पूरे विश्व भर में भारत के मसाले धीरे धीरे मशहूर होते गए।

आखिरकार कौन सा ऐसा शहर है जिसे हल्दी का शहर जाना जाता है
अब सवाल ये है कि किस शहर को मसालों का शहर कहा जाता है, तो आपको बता दें कि तमिलनाडु का ये जिला कृषि संबंध में समृद्ध जिला है। यहां पर हल्दी का ज्यादा से ज्यादा उत्पादन किया जाता है। ऐसे में यहां से देशभर में हल्दी की आपूर्ति की जाती है। तमिलनाडु राज्य के सबसे उत्तर में स्थित इरोड शहर को हम हल्दी के शहर के रूप में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Best Street Food: भारत के इन शहरों में मिलता है बेस्ट स्ट्रीट फूड

इन उत्पादों के लिए जाना जाता है इरोड
इरोड शहर को हल्दी के अलावा बताते चलें कि नारियल के लिए भी जाना जाता है। यहां भारत में नारियल की सबसे बड़ी मार्केट भी है। इसके अलावा पूरे दक्षिण भारत में यहीं पर सबसे अधिक नारियल का तेल बनाया जाता है। इस शहर में पेपर मिल, दाल मिल और वनस्पति घी का उत्पादन भी किया जाता है।

Pic: Social Media

इरोड में घूमने के लिए जगह
यदि आप इरोड शहर जा रहे हैं, तो आप यहां पर भवानीसागर बांध, वेल्लोर पक्षी अभ्यारण और सरकारी संग्रहालय घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई छोटे बड़े धार्मिक स्थल भी हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi