Best Street Food: भारत के इन शहरों में मिलता है बेस्ट स्ट्रीट फूड

Life Style खाना खजाना

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Famous Street Food: भारत देश खासतौर पर अपने खान पान के लिए बहुत ही ज्यादा मशहूर है। यहां हर प्रदेश के खाने के अपनी एक अलग खासियत है। बहुत सारी ऐसी जगह हैं जहां लोग तीखा खाना पसंद करते हैं, तो बहुत सारी जगह ऐसी हैं जहां लोग मीठा खाते हैं। वहीं, भारत के स्ट्रीट फूड की अपनी एक अलग ही पहचान है। जिसके स्वाद का कोई मुकाबला ही नहीं है।
स्ट्रीट फूड की तारीफ न केवल भारतीय बल्कि विदेशों से आए हुए लोग भी खूब करते हैं। कई जगहों में तो फूड ब्लॉगर्स भी ऐसे हैं, जो घूम घूम के सोशल मीडिया में प्रसारण करते हैं। ऐसे में जानिए भारत के कुछ स्पेशल स्ट्रीट फूड के बारे में:

जयपुर की कचोरी
यदि आप भी कचोरी खाने के सौखीन हैं, तो जयपुर जाकर प्याज, मावा और दाल की कचोरी ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद काफी अच्छा लगेगा।

Pic: Social Media

इंदौर का पोहा
पोहा खाना किसे नहीं पसंद होता है, ऐसे में इंदौर का पोहा तो बहुत ही ज्यादा फेमस है। यदि आप इंदौर गए हैं तो पोहा खा सकते हैं।

Pic: Social Media

दिल्ली के छोटे और भटूरे
वैसे तो पंजाब के लोग छोले भटूरे को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा जायकेदार होते हैं। ऐसे में आप दिल्ली में जा रहे हैं तो भटूरे खा सकते हैं।

Pic: Social Media

मुंबई का बड़ा पाव
मुंबई जा रहे हैं तो पाव का नाम सबसे पहले आता है, ये कुछ बर्गर स्टाइल का होता है, वहीं ये स्वादिष्ट भी बहुत ही ज्यादा होता है। इसके साथ फ्राई की हुई लाल मिर्च भी खा सकते हैं।

Pic: Social Media