Greater Noida के GNIOT का वीडियो हो रहा है वायरल, जानिए क्या है मामला
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के GNIOT के छात्रों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के GNIOT कॉलेज, में जिसे लोगों की सुरक्षा के लिए रखा गया है। वही लोग मारपीट करने लगे हैं। यूनिवर्सिटी के एक छात्र के साथ बाउंसरों ने बुरी तरीके से मारपीट की है। मारपीट का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद GNIOT कॉलेज (GNIOT Colleges) में पढ़ने वाले हजारों छात्र काफी डर गए हैं। हालांकि, नॉलेज पार्क थाना पुलिस (Knowledge Park Police Station) ने इस मामले में एक्शन लेते हुए तत्काल वीडियो के आधार पर तीन बाउंसरों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी का धनकुबेर..62 लाख के जेवर, 15 करोड़ का स्कूल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
इस मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहा है कि बाउंसरों के द्वारा छात्र के साथ मारपीट की जा रही है। इसके दो वीडियो है। एक वीडियो 1:30 मिनट और दूसरी वीडियो एक मिनट 13 सेकेंड का है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में तुरंत नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक्शन लिया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पुलिस ने क्या कहा
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी डॉक्टर विपिन कुमार ने कहा कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के रूप में तैनात हैं। पुलिस ने सुरक्षा के रूप में तैनात तीन बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित छात्र से भी पुलिस ने मुलाकात की है, उसकी हालत सामान्य है।
हजारों छात्र में डर का माहौल
इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और तुरंत निष्पक्ष जांच करने की बात बोली है। GNIOT कॉलेज प्रशासन के मुताबिक इस मामले में जिम्मेदारी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन दूसरी तरफ इस वीडियो और मारपीट के बाद GNIOT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हजारों छात्र दहशत में हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida के इंजीनियर ने क्यों किया सुसाइड..पढ़िए हैरान करने वाली खबर
पीड़ित परिवार की मांग भी जान लीजिए
मारपीट में शामिल बाउंसरों और कर्मचारियों को निलंबित या हटाने की मांग हो रही है। छात्र और उनके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ ही छात्र के मेडिकल खर्च का पूरा भुगतान करने की मांग है। इसके साथ कैंपस में सुरक्षा के बेहतर प्रोटोकॉल लागू करने और पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक कैंपस-वाइड मीटिंग आयोजित करने की मांग की जा रही है।
