Noida Authority से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ लीजिए
Noida Authority: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सस्पेंड अफसर (Suspended Officer) के घर पर विजिलेंस टीम (Vigilance Team) ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी रहे रविंद्र यादव (Ravindra Yadav) के आवास पर विजिलेंस टीम पहुंची। इस दौरान उनके घर से मिली अकूत दौलत देखकर पुलिस दंग रह गई। रविंद्र यादव के घरवालों के पास 62 लाख के जेवरात, 15 करोड़ का स्कूल, जिसमें 2 करोड़ से ज्यादा का फर्नीचर है। इसके साथ भी कई सारी अन्य प्रॉपर्टी मिली है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: राजहंस रेजिडेंसी में AOA चुनाव पर तनाव!

रविंद्र यादव (Ravindra Yadav) जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है। घर में पूरी सुख सुविधा के इंतजाम हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुमानित कीमत 37 लाख रुपए. आरोपी और उसके परिजनों के पास मौजूद जेवरों की वर्तमान कीमत 62 लाख 44 लाख रुपए है। आपको बता दें कि इटावा के जसवंत नगर में रविंद्र के बेटे निखिल यादव के नाम पर एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल है। इस स्कूल की पूरी बिल्डिंग एयर कंडीशंड है। जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। स्मार्ट क्लासेस से इटावा के जसवंत नगर में ये स्कूल चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Kashmir: Delhi से जन्नत की सैर के लिए हो जाइए तैयार..इस दिन जाएगी पहली ट्रेन
स्कूल के उपकरण और फर्नीचर की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए के आस पास है। स्कूल में 10 बसें भी लगी हुई हैं जिनकी कीमत एक करोड़ चार लाख रूपए बताई जा रही हैं। आपको बता दें कि रविंद्र यादव के खिलाफ साल 2007 में नोएडा अथॉरिटी का ओएसडी रहते हुए आईसीएमआर को नियमों के खिलाफ जमीन देने का आरोप है। इस मामले की जांच सीबीआई ने भी की थी। अभी इस मामले में जांच यूपी विजिलेंस कर रही है। विजिलेंस मेरठ की 18 सदस्य की टीम ने रविवार को छापेमारी की है। इस छापेमारी में विजिलेंस ने रविंद्र यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला पर दर्ज किया है।
जानिए कौन हैं रविंद्र यादव
आपको बता दें कि रविंद्र यादव नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के पूर्व ओएसडी (OSD) रहे हैं। अभी वह, 13 फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे हैं। लखनऊ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) के ओएसडी रविंद्र सिंह यादव को आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित कर दिया था। ओएसडी के खिलाफ मंत्री ने विभागीय जांच का भी शुरू कराई थी। इस जांच में सामने आया था कि रविंद्र को साल 2005 से लेकर 2018 तक 94 लाख की इनकम हुई थी जबकि उन्होंने 2 करोड़ 44 लाख से अधिक खर्च किया था।
