UP का सबसे अमीर जिला कौन? इंजीनियरिंग सिटी के नाम से है फेमस

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Richest District Of Up: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं के साथ समृद्ध इतिहास वाला राज्य है। यही कारण है कि हर साल यहां पर बड़ी संख्या देश-विदेश से सैलानी पर्यटन आते है। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है। जो कि पूरे देश का 7.33 प्रतिशत है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः डूबने की कगार पर BYJU’s!..बर्बादी की वजह भी जान लीजिए

Pic Social Media

यह भारत (India) का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। वर्ष 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। लेकिन इस समय यह आंकड़ा करीब 24 करोड़ को पार कर गया है। वहीं उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यह अपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है? कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अमीर है?

जानिए यूपी में कुल कितने जिले है?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कुल 75 जिले है। जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खिरी है। वहीं सबसे छोटा हापुड़ जिला है। सबसे पूर्वी जिला बलिया और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। वहीं सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।

यूपी का सबसे अमीर जिला कौन-सा है?

उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला गाजियाबाद (Ghaziabad) है। जिसे हम उद्योग नगरी और इंजीनियरिंग सिटी (Engineering City) के रूप में भी जानते हैं।

Pic Social Media

जानिए कैसे है सबसे अमीर जिला?

भारत की नीति आयोग (NITI Aayog) की ओर से जुलाई में बहुआयामी सूचकांक 2023 की रिपोर्ट जारी की गई थी। इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में भी गरीबी का आकलन किया गया था। इसके अनुसार प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गरीबों की संख्या सबसे कम यानी कि केवल 7 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यह आंकड़े 2021 तक दर्ज किए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2016 में गाजियाबाद में गरीबों की संख्या 17 प्रतिशत थी।

किस आधार पर हुआ था सर्वे?

जिलों में गरीबी का स्तर जांचने के लिए 3 मानक चुने गए थे? जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और जीवन स्तर को आधार बनाया गया था। इसके अनुसार जिलों में स्कूलों में उपस्थिति, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जन्म एवं मृत्यु दर, बच्चों के स्कूल जाने की उम्र, बिजली, आवास, पीने का पानी, शौचालय, साफ-सफाई, बैंक खाता और संपत्ति को आधार बनाया गया था।

दूसरे स्थान पर लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला की सूची में दूसरे स्थान पर है। लखनऊ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध केंद्र है। मुगल और अवधी विरासत के मिश्रण के साथ, लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा जैसे वास्तुशिल्प मौजूदहै। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला राज्य की जीडीपी में 3.95 प्रतिशत का योगदान देता है।

Pic Social Media

तीसरे स्थान पर आगरा

आगरा राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। यह अपनी समृद्ध ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत के लिए प्रसिद्ध है। आगरा में दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताज महल स्थित है। यह एक शानदार सफेद संगमरमर का मकबरा जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है। आगरा उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला की सूची में तीसरे स्थान पर है।

चौथे स्थान पर प्रयागराज

प्रयागराज जिसे पहले इलाहाबाद (Allahabad) के नाम से जाना जाता था, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है, विशेष रूप से तीन पवित्र नदियों, गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के रूप में, प्रयागराज में ही दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कुंभ मेला होता है।

Pic Social Media

इस शहर में कई मंदिर है। जिनमें प्रतिष्ठित संगम, नदी संगम स्थल भी शामिल है। प्रयागराज भारत के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय का घर है। इसका समृद्ध इतिहास इलाहाबाद किले, नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक घर आनंद भवन, और अशोक कालीन अशोक स्तम्भ से जुड़ा है। प्रयागराज उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे अमीर जिला है।

पांचवे स्थान पर मेरठ

मेरठ उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। इसका ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यही शहर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ 1857 के भारतीय विद्रोह के केंद्रों में से एक था। मेरठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का हिस्सा है और हाल के वर्षों में यहां तेजी से शहरीकरण और बुनियादी ढांचे का विकास देखा गया है।

मेरठ शहर अपने खेल निर्माण उद्योग, विशेषकर क्रिकेट टूल्स के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। मेरठ राज्य की जीडीपी में 3.09 प्रतिशत का योगदान करता है। मेरठ उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला की सूची में पांचवें स्थान पर है।