Traffic जाम से राहत दिलाएगा ट्रैफिक पुलिस का Whatsapp ग्रुप

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News: अगर आप को भी जाम के झाम का हर रोज सामना करना पड़ता है तो यह ख़बर खास आपके लिए है। अब ट्रैफिल पुलिस व्हाट्सएप चैनल पर नोएडा (Noida) के ट्रैफिक की ताजा जानकारी देगी। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) जल्द ही अपना व्हाट्सएप चैनल (WhatsApp Channel) शुरू करेगी। चैनल पर ट्रैफिक की ताजा जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वाहन चालक जाम वाले रूट जाने से पहले ही जाम को जानकर फंसने से बच सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी ख़बर

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः सावधान! दिल्ली-NCR की गाड़ियां हो रही है ज़ब्त
दरअसल, नोएडा दिल्ली को देश के विभिन्न राज्यों को सड़क मार्ग से जोड़ने में ट्रांजिट मार्ग की भूमिका निभाता है। यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर रोजाना लगभग दस लाख से भी ज्यादा वाहन दिल्ली आते जाते हैं। दिल्ली और गाजियाबाद बॉर्डर पर वाहनों का खासा दबाव रहता है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में अक्सर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। अतिरिक्त ट्रैफिक जवान और मार्शल तैनात करने के बाद भी जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं हो रही है। इसे देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने व्हाट्सएप चैनल शुरू करने जा रही है।

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने जानकारी दी कि ट्रैफिक पुलिस एक्स हैंडल, फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य माध्यमों से चालकों को जाम की स्थिति के बारे में अलर्ट भेजती है। जल्द ही व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया जाएगा, जिसमें दिनभर ट्रैफिक की अपडेट मिलती रहेगी। जिससे चालक अपनी सुविधानुसार गंतव्य मार्ग का चयन कर सकेंगे। इससे जाम की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi