Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा इस सेक्टर में बनेगा अनोखा सरस्वती गार्डन, ये होगी खासियत

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस सेक्टर में सरस्वती गार्डन विकसित करने की योजना तैयार की है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए एक और सौगात की तैयारी की जा रही है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने इस सेक्टर में ‘सरस्वती गार्डन’ (Saraswati Garden) विकसित करने की योजना तैयार की है, जो ज्ञान, संगीत और कला के प्रेमियों के लिए एक अनोखा केंद्र बनेगा। यह गार्डन विशेष रूप से छात्रों और पुस्तक प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक होगा, जिसमें एक ओपन लाइब्रेरी भी शामिल होगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ज्ञान और संस्कृति का मिलेगा संगम

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 16बी में सरस्वती गार्डन विकसित करने की योजना बनाई है। इस गार्डन को ज्ञान, संगीत और कला के प्रतीक के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें ओपन लाइब्रेरी, अध्ययन कक्ष, एम्फीथिएटर, कमल के आकार की छतरी, और वीणा की भव्य कलाकृति जैसी खूबियों को शामिल किया जा रहा है। यह गार्डन न सिर्फ पढ़ाई के लिए शांत वातावरण देगा, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी एक आदर्श स्थान होगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ये वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

कमल के आकार में होगा अध्ययन कक्ष

इस गार्डन की सबसे खास बात होगी यहां बनने वाली कमल के आकार की छतरी, जिसके अंदर एक अध्ययन कक्ष विकसित किया जाएगा। यह विशेष स्थान छात्रों को ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करेगा।

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एम्फीथिएटर

सरस्वती गार्डन में एक अर्धवृत्ताकार एम्फीथिएटर भी बनाया जाएगा, जिसमें पत्थरों की बेंचें होंगी। यहां स्थानीय कलाकारों और निवासियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच मिलेगा, जिससे कला, संवाद और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

सरस्वती की उपस्थिति का प्रतीक होगी वीणा की प्रतिमा

इस गार्डन में मां सरस्वती की प्रतीकात्मक उपस्थिति दर्शाने के लिए वीणा की भव्य कलाकृति स्थापित की जाएगी। इसके अलावा हरियाली, टीले और पैदल पथ गार्डन को प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल रूप देंगे।

Pic Social Media

जल्द होगा निर्माण शुरू

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह (Prerna Singh) ने कहा कि परियोजना का प्रस्ताव तैयार हो चुका है और उसे सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही तकनीकी परीक्षण के बाद डिजाइन को अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लाखों लोगों के लिए अच्छी ख़बर

निवासियों की मांग होगी पूरी

ग्रेनो वेस्ट के निवासी लंबे समय से थीम पार्क (Theme Park) की मांग कर रहे थे। सरस्वती गार्डन के माध्यम से उनकी यह मांग पूरी होगी। प्राधिकरण इस परियोजना को शीघ्रता से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय समुदाय को इसका लाभ जल्द मिल सके। यह गार्डन छात्रों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक शांत, खुला और प्रेरणादायक स्थान साबित होगा।