GBU में सिगरेट पर दंगल का वीडियो देखिए!

दिल्ली NCR

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से आ रही है। जहां देर MBBS के छात्र और सुरक्षागार्ड आपस में भिड़ गए। कुछ देर तक दोनों गुटों में बेल्ट, लात-घूसे चलते रहे। जानकारी के मुताबिक मारपीट में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला रविवार की देर रात करीब 10.30 बजे थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड और हॉस्टल के विद्यार्थियो के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में सांप से भगदड़

जो देखते ही देखते यह झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों ही पक्षों के 33 लोगों को हिरासत में लिया है।  

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-