Whatsapp: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
Whatsapp: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि मेटा (Meta) की नई पॉलिसी के तहत प्लेटफॉर्म पर थर्ड पार्टी AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अब ChatGPT, Perplexity AI जैसे चैटबॉट्स व्हाट्सएप पर उपलब्ध नहीं रहेंगे। यह बदलाव खास तौर पर WhatsApp Business API यूजर्स के लिए झटका साबित होगा, जो अब तक अपने ग्राहकों से बातचीत के लिए इन AI टूल्स का उपयोग करते थे। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि ओपनएआई (OpenAI) ने पुष्टि की है कि 15 जनवरी 2026 के बाद चैटजीपीटी व्हाट्सएप पर उपलब्ध नहीं रहेगा। मेटा की नई पॉलिसी सामान्य AI चैटबॉट्स को व्हाट्सएप बिजनेस API पर इस्तेमाल करने से रोकती है और केवल कस्टमर सपोर्ट जैसे विशिष्ट कामों के लिए AI टूल्स की अनुमति देती है। वर्तमान में करीब 5 करोड़ यूजर्स व्हाट्सएप पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए यह बदलाव करोड़ों लोगों को प्रभावित करेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मेटा की नई पॉलिसी का असर
मेटा ने अपने API नियमों में संशोधन करते हुए कहा है कि 15 जनवरी 2026 से सामान्य AI चैटबॉट्स को व्हाट्सएप पर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। कंपनी का दावा है कि यह फैसला सिस्टम पर बढ़ते लोड और मैसेजिंग ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।
ओपनएआई की प्रतिक्रिया
ओपनएआई (OpenAI) ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह व्हाट्सएप पर अपनी सेवा जारी रखना चाहता था, लेकिन मेटा की नई पॉलिसी के कारण यह संभव नहीं होगा। कंपनी फिलहाल ट्रांजिशन को आसान बनाने पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स अपनी पुरानी चैट हिस्ट्री सुरक्षित रख सकें।
ये भी पढ़ेंः Amazon: अमेज़न कर्मचारियों को सुबह-सुबह आए 2 मेसेज, जानिए फिर क्या हुआ?
कैसे बचाएं अपनी चैटजीपीटी चैट हिस्ट्री?
OpenAI ने यूजर्स को सलाह दी है कि WhatsApp पर चैटजीपीटी का इंटीग्रेशन खत्म होने से पहले वे अपनी चैट्स को ChatGPT अकाउंट से लिंक कर लें।
- ChatGPT ऐप डाउनलोड करें (Android, iOS या डेस्कटॉप पर)।
- या फिर chat.openai.com पर जाकर साइन इन करें।
- अपना ChatGPT अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।
- व्हाट्सएप पर ChatGPT की प्रोफाइल (1-800-ChatGPT) खोलें।
- वहां दिए गए लिंक पर टैप करें और अपने WhatsApp नंबर को ChatGPT अकाउंट से कनेक्ट करें।
- लिंक होने के बाद, आपकी पुरानी व्हाट्सएप चैट्स ChatGPT हिस्ट्री में सुरक्षित हो जाएंगी।
ये भी पढ़ेंः Paytm: मिलेगा 100% कंफर्म टिकट! Paytm ने ला दिया शानदार ऐप
यूजर्स और कंपनियों के लिए चुनौती
इस फैसले से आम यूजर्स के साथ-साथ छोटे-बड़े बिजनेस भी प्रभावित होंगे, जो AI चैटबॉट्स से कस्टमर सपोर्ट संभालते थे। अब उन्हें मेटा-स्वीकृत बॉट्स अपनाने होंगे या अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट होना पड़ेगा।
