Delhi

Delhi: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास DDA फ्लैट लेने का शानदार मौक़ा, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi: नई दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में घर का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) सस्ते फ्लैट्स की जनसाधारण योजना का फेज II लॉन्च कर रहा है। पहले फेज में सभी फ्लैट्स की बुकिंग हो चुकी थी, जबकि दूसरे फेज में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (FCFS) आधार पर 1537 LIG और EWS फ्लैट्स की पेशकश की जा रही है। खासतौर पर मेट्रो स्टेशन के पास घर चाहने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है, जहां जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के निकट DDA LIG फ्लैट्स 15 फीसदी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

मेट्रो स्टेशन के पास उपलब्ध फ्लैट्स की लोकेशन

आपको बता दें कि DDA की इस स्कीम में कई फ्लैट्स दिल्ली के प्रमुख मेट्रो स्टेशन के करीब स्थित हैं। मोती नगर (शिवाजी मार्ग) में EWS फ्लैट्स हैं, जो मोती नगर, सतगुरु राम सिंह मार्ग और बसई दारापुर मेट्रो स्टेशन के पास हैं। रामगढ़ कॉलोनी और नरेला में LIG फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जो जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल निकट हैं। इसके अलावा नरेला (सेक्टर G6-G7) में EWS फ्लैट्स हैं, जो प्रस्तावित रिठाला-नरेला, कुंडली मेट्रो कॉरिडोर स्टेशन के पास स्थित हैं।

DDA फेज 2: फ्लैट्स की संख्या और रियायती कीमतें

नोट: फ्लैट्स की संख्या घट या बढ़ सकती है।

15 प्रतिशत छूट वाली विशेष लोकेशन

DDA कुछ चुनिंदा लोकेशन पर 15 फीसदी की विशेष छूट प्रदान कर रहा है। इसमें जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास रामगढ़ कॉलोनी के LIG फ्लैट्स और नरेला के EWS फ्लैट्स शामिल हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बुकिंग 7 नवंबर से शुरू

DDA जनसाधारण योजना फेज II के तहत फ्लैट्स की बुकिंग 7 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे से DDA के आवास पोर्टल पर शुरू होगी।

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

बुकिंग के लिए आवेदकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, जिसमें 2500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। पिछले फेज में रजिस्टर कर चुके लोगों को दोबारा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है।

फ्लैट चुनने के बाद 15 मिनट का समय

फ्लैट चुनने के बाद बुकिंग राशि जमा करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। LIG फ्लैट्स के लिए बुकिंग राशि 1 लाख रुपये और EWS फ्लैट्स के लिए 50 हजार रुपये है, जो दोनों ही नॉन-रिफंडेबल हैं।

ये भी पढ़ेंः Mobile: इस टेक दिग्गज का दावा, 2030 तक हमारे हाथों से गायब हो जाएगा फ़ोन!

बुकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

रजिस्ट्रेशन शुल्क (नया)-: 2500 रुपये (नॉन-रिफंडेबल)।

बुकिंग राशि (EWS)-: 50,000 रुपये (नॉन-रिफंडेबल)।

बुकिंग राशि (LIG)-: 1,00,000 रुपये (नॉन-रिफंडेबल)।

फेज 1 में पहले दिन ही 1167 EWS फ्लैट्स बुक

DDA की जनसाधारण योजना का फेज 1 बेहद सफल रहा, जहां 22 सितंबर 2025 को शुरू होते ही पहले दिन सभी 1167 EWS फ्लैट्स बुक हो गए। EWS फ्लैट्स के लिए आवेदक परिवार की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। बुकिंग के बाद DDA डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर जारी करेगा, जिसके 60 दिनों के अंदर फ्लैट की पूरी कीमत जमा करनी होगी।

स्कीम से जुड़े प्रमुख सवाल-जवाब

DDA की यह नई स्कीम क्या है?

यह जनसाधारण योजना का फेज II है, जिसमें FCFS आधार पर 1537 LIG और EWS फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं।

बुकिंग कब और कहां से करें?

7 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से DDA के आवास पोर्टल पर।

क्या डिस्काउंट मिल रहा है?

हां, 15 प्रतिशत छूट जहांगीरपुरी मेट्रो के पास रामगढ़ कॉलोनी के LIG फ्लैट्स और नरेला के EWS फ्लैट्स पर।

ये भी पढ़ेंः ChatGPT: आज से ChatGPT की ये पेड सर्विस बिल्कुल फ्री

बुकिंग राशि कितनी?

LIG के लिए 1 लाख रुपये, EWS के लिए 50,000 रुपये (नॉन-रिफंडेबल)।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

DDA पोर्टल पर 2500 रुपये नॉन-रिफंडेबल फीस के साथ; पिछले फेज के रजिस्ट्रेशन वैध हैं।