Weather Alert: दिल्ली-NCR का बदलेगा मौसम, IMD ने 5 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Alert: दिल्ली-NCR समेत आस पास के इलाकों का मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के मौसम को लेकर अगले 5 दिनों के लिए खतरनाक चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में अगले 5 दिन तक मौसम में उलटफेर देखने को मिलेगी। IMD का कहना है कि दिल्ली में एक 2 नहीं बल्कि अगले5 दिन बारिश होगी। इस दौरान तेज और तूफानी हवाएं भी चलेंगी। इसको लेकर येलो (Yellow Alert) और ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून पूर्व की मौसमी गतिविधियां हैं। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली (Delhi) में मानसून को लेकर फिलहाल कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया गया है। हालांकि इस साल ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

ये भी पढे़ंः Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ख़ास पहल, प्लेटफार्म पर खड़े यात्री को कम भीड़ वाली कोच का पता चल जाएगा
मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। आंधी तूफान के दौरान हवा की रफ्तार अस्थायी रूप से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने 29 मई को बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा देखी जा सकती है। शाम/रात के समय आंधी के दौरान हवा की स्पीड अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 30 मई को दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी तूफान भी आ सकता है। तूफानी हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड अस्थायी रूप से 70 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। 31 मई को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है लेकिन इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: आधे घंटे तक फंसी रही इस अस्पताल की लिफ्ट, 15 से ज़्यादा लोगों की सांसें अटकी
मौसम विभाग ने 31 मई को दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड अस्थायी रूप से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। पहली जून को तो बारिश नहीं होगी लेकिन 2 जून को हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। 3 जून को भी बारिश नहीं होगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
बात करें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मौसम की तो आज और कल यूपी के ज्यादातर जिलों भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। राज्य के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है। बांदा और उरई जैसे जिलों में तापमान पहले ही 42 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज झोंकों के साथ हवा चलने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, लू की स्थिति बनी रह सकती है, विशेषकर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के हिस्सों में।
