Noida: नोएडा के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर, जरूर पढ़िए
Noida News: नोएडा के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि यूपी का नोएडा (Noida) शहर अब सिर्फ एक आधुनिक शहर नहीं बल्कि भारत (India) की सांस्कृतिक विविधता का आईना बनने वाला है। नोएडा में जहां एक तरफ एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पूरे शहर में अनेकों विकास कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में नोएडा को एक और बड़ी सौगात मिली है। यमुना सिटी (Yamuna City) से नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) तक के 35 किलोमीटर लंबे मार्ग को अब एक भव्य और आकर्षक भारत दर्शन कॉरिडोर में तब्दील किया जाएगा। यह परियोजना यमुना प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Corona Cases in India: अब तो डराने लगा है कोरोना, दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी
जानिए क्या होगी खासियत
भारत दर्शन कॉरिडोर (Bharat Darshan Corridor) की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें ताजमहल, राम मंदिर, कुतुब मीनार और चारधाम जैसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सुंदर प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी। इस पूरे मार्म को थीम-बेस्ड ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें रंग-बिरंगी लाइटिंग, हर-भरे बाग बगीचे, फव्वारे, जल कलाकृतियां और आकर्षक लैंडस्केपिंग शामिल होगी। साथ ही, यात्रियों के लिए विश्राम, खानपान और मनोरंजन की आधुनिक सुविधाएं भी यहां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यह यात्रा न सिर्फ दर्शनीय बल्कि आरामदायक भी हो सकेगी।
लोगों को मिलेगा रोजगार
आपको बता दें कि यीडा की यह परियोजना नोएडा को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। जो न केवल पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खोलने का काम करेगी। यह कॉरिडोर सचमुच एक चलता-फिरता मिनी इंडिया (Mini India) होगा, जहां हर कदम पर भारत की विविधता, परंपरा और सांस्कृतिक भव्यता की झलक देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: लाखों के फ्लैट लेकिन कचरे की बदबू से बेहाल इस सोसायटी के लोग
भारत दर्शन कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य
यमुना प्राधिकरण की इस योजना भारत दर्शन कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को जमीन पर उतारना है, जिससे हर राज्य और हर संस्कृति का प्रतिनिधित्व एक ही रास्ते पर दिखाई दे। अगर आप नोएडा या आसपास रहते हैं, तो यह परियोजना आपके लिए एक अनोखा अनुभव लाने वाली है जिसमें यात्रा, इतिहास, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम होगा।
