Greater Noida West की इस अस्पताल में लिफ्ट अटकी, 15 से ज्यादा लोग फंसे
Greater Noida West: नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में लिफ्ट फंसना अब आम बात हो गई है। हर दूसरे दिन किसी न किसी सोसाइटी या बिल्डिंग में लिफ्ट फंसने (Lift Stuck) की समस्या सामने आती रहती है। हालात यह हो गई है कि लोग लिफ्ट (Lift) का प्रयोग करने से डरने लगे हैं। ताजा मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के सेक्टर 1 में स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Yatharth Super Speciality Hospital) से। जहां एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि देर रात अस्पताल की लिफ्ट अचानक रुक गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला सहित 16 लोग लगभग 30 मिनट तक फंस रहे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फंसे हुए एक युवक ने अपनी आपबीती बयान की है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इन 15 जगहों पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन
वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में युवक कहता है कि बीते आधे घंटे से हम लिफ्ट में फंसे हुए हैं। हमने मैनेजमेंट को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD) सिस्टम फेल हो गया और अस्पताल प्रबंधन व सिक्योरिटी की ओर से समय पर कोई मदद नहीं पहुंची। यह घटना बिसरख क्षेत्र के यथार्थ हॉस्पिटल में हुई, जो एक प्रतिष्ठित मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: इस सोसायटी में डॉग लवर्स के ख़िलाफ़ रेजिडेंट्स का मोर्चा
सवालों के घेरे में नोएडा का अस्पताल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने अस्पताल के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के घरवालों ने इस लापरवाही पर गहरा रोष जताया है। यह पहली बार नहीं हुआ है जब लिफ्ट के बीच में ही रुक जाने से लोग फंस गए हैं। इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर में लोगों के लिफ्ट में फंसे होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। जैसे ही ये खबरें आती है वैसे ही लिफ्ट नियमों की बात होने लगती है। लेकिन जैसे-जैसे इन मामलों की खबरें आनी बंद हो जाती है फिर कहां लिफ्ट नियम की परवाह रहती है।
