Weather Alert: नोएडा-दिल्ली का फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Alert: राजधानी दिल्ली-नोएडा (Delhi-Noida) समेत आस पास के इलाकों में बुधवार देर शाम हुई बारिश और आंधी-तूफान से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम बदलने के कारण लोगों को भयंकर गर्मी से हल्की राहत मिली है। आज की सुबह ठंडी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस के आस पास पहुंच गया। एक बार फिर से मौसम विभाग ने नोएडा-दिल्ली (Delhi-Noida) के मौसम को लेकर खतरनाक अलर्ट (Dangerous Alert) जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida-नोएडा से दिल्ली सिर्फ 10 मिनट में, यकीन ना हो तो ख़बर पढ़िये
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान था। आईएमडी (IMD) ने शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान करते हुए बताया कि शुक्रवार और शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर शाम गरज के साथ बारिश होने और 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। देर शाम गरज के साथ बारिश होने और 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक रविवार को भी हल्का बादल आसमान में देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मंगलवार और बुधवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को हल्की बारिश होने के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: करोड़ों के फ्लैट लेकिन लोगों ने घर के बाहर निकलकर गुज़ारी रात
खराब श्रेणी में पहुंची हवा
गुरुवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 पर पहुंच गया, जिससे वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।
