Greater Noida West

Greater Noida West: करोड़ों के फ्लैट लेकिन लोगों ने घर के बाहर निकलकर गुज़ारी रात

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida West: इस सोसाइटी के लोगों को बाहर बैठकर काटनी पड़ी रात, जानिए क्या है कारण

Greater Noida West: उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में करोड़ों खर्च करके फ्लैट तो खरीद लेते हैं लेकिन उसके बाद भी उनकी समस्या खत्म नहीं होती है। कभी गंदा पानी, खराब लिफ्त तो कभी आवारा कुत्तों को आतंक कोई न कोई समस्या यहां निवासियों को सताती रहती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जुड़ा ताजा मामला सामने आया है श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी (Shri Radha Sky Garden Society) से। जहां देर रात को लगभग 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। निवासियों ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी के मुख्य पैनल बॉक्स में आग लगने के कारण फाल्ट हो गया, जिससे लाइट चली गई। वहीं, लोगों ने सोसाइटी परिसर में बैठकर अपनी रात गुजारी। सोसाइटी में रहने वाले एसपी यादव के अनुसार देर रात को सोसाइटी के मुख्य पैनल बॉक्स में आग लगने के कारण वायरिंग जल गई और सोसाइटी की बिजली आपूर्ति (Power Supply) बाधित हो गई। आरोप है कि करीब 10 बजे सभी टावर के घरों में लाइट चली गई।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों की वर्षों पुरानी मांग अब होगी पूरी

काफी देर तक लोगों ने इंतजार किया, जिसके बाद लोगों ने बिल्डर प्रबंधन (Builder Management) से इसकी शिकायत की, तब पता चला कि पैनल के तार जलने की वजह से लाइट चली गई है। लाइट जाने का लोगों ने भरपूर विरोध जताया। सोसाइटी की मुख्य लाइन जलने के कारण डीजी का संचालन भी नहीं हो सका। भीषण गर्मी के कारण से सभी लोग अपने फ्लैट से नीचे उतरकर सोसाइटी परिसर में बैठ गए। सभी लोगों ने पूरी रात परिसर में ही बिताई। लाइट ना आने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को काफी ज्यादा समस्या हुई। आरोप है कि परिसर में कई लोग बीमार भी हैं। लाइट ना आने के कारण से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, लिफ्ट का संचालन भी बंद था, जिस वजह से लोगों को बिना लिफ्ट के ही ऊपर नीचे आना जाना पड़ा। लोगों के काफी देर विरोध जताने के बाद करीब सुबह 3 बजे बिजली की सप्लाई शुरू हुई। वहीं, बुधवार सुबह 5 बजे दोबार लाइट चली गई, जोकि लगभग डेढ़ घंटे बाद लाइट आई। निवासियों का आरोप है कि लोड के हिसाब से न ही सोसाइटी में ट्रांसफार्मर लगे हैं, बिल्डर प्रबंधन और एनपीसीएल द्वारा सोसाइटी के लोड को नहीं बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढे़ंः Covid 19: भारत में फिर से कहर बरपाएगा कोरोना! हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट पढ़िए

आपको बता दें कि गर्मियों में सोसाइटी में लोड ज्यादा बढ़ जाता है। सोसाइटी में रखे हुए ट्रांसफार्मर लोगों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। जिसी वजह से बार-बार लाइट आने-जाने की समस्या होती है। कई बार लोड ज्यादा बढ़ने के कारण से घंटों तक लाइट चली जाती है लेकिन इसकी समस्या का समाधान करने के लिए कोई तैयार नहीं है।

मल्टीपल पॉइंट कनेक्शन के बाद से समस्या बढ़ी

सोसाइटी में एनपीसीएल के द्वारा मल्टीप्ल पॉइंट कनेक्शन लगाया जा रहे हैं। अभी कुछ ही लोगों के मीटर को मल्टीपाइंट कनेक्शन में बदले गया है, जिसके बाद से सोसाइटी में बिजली की समस्या और ज्यादा बढ़ रही है। इन लोगों का आरोप है कि एनपीसीएल द्वारा मल्टीप्ल पॉइंट कनेक्शन लगते तो शुरू कर दिए हैं, लेकिन लोड के हिसाब से बिजली की लाइन को नहीं चेंज किया गया है। जिसके कारण से ज्यादा लोड पड़ने पर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम फेल हो जाता है या फिर लाइन में कोई ना कोई फाल्ट की वजह से घरों की बिजली गायब हो जाती है। ऐसे में निवासी काफी ज्यादा समस्या का सामना कर रहे हैं। बिना किसी प्लानिंग के मल्टी पॉइंट कनेक्शन लगाने शुरू कर दिया गए हैं। अधिकारियों और बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वही बिल्डर प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।