Greater Noida-नोएडा से दिल्ली का सफर मात्र 10 मिनट में होगा पूरा, पढ़िए पूरी खबर
Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली का सफर मात्र 10 मिनट में भी पूरा हो सकेगा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली के इनर सेक्टर तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड (Elevated Road) की प्राथमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (Feasibility Report) आ गई है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक यह एलिवेटेड डीएनडी (DND) से सेक्टर 57 तक नहीं, बल्कि सेक्टर 19 की तरफ रजनीगंधा अंडरपास से लगभग 100 मीटर आगे बनेगी। फिजिबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) के पास भेज दी गई है और प्राधिकरण योजना के लिए सलाहकार नियुक्त करेगा, डीपीआर और दूसरे कागजी कामो को पूरा करेगा। इसके बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः DDA Flat: सस्ती कीमत पर डीडीए की फ्लैट स्कीम, बुकिंग डेट जान लीजिए
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस योजना का शिलान्यास 2015 में हुआ था, जिसमें एलिवेटेड रोड (Elevated Road) डीएनडी से सेक्टर 57 तक बनाने की योजना थी। लेकिन अब एक अन्य कंपनी ने प्राधिकरण से इसकी फिजिबिलिटी चेक की है, जिसमें पता चला है कि रजनीगंधा अंडरपास और डीएससी रोड पर बनी मेट्रो लाइन के ऊपर से एलिवेटेड रोड नहीं बनाई जा सकतीष इससे स्ट्रक्चर में कमियां आ सकती है, इसलिए रिपोर्ट में एलिवेटेड रोड को सेक्टर 19 से सेक्टर 57 तक बनाने की सलाह दी गई है। बता दें कि फाइनल फिजिबिलिटी आईआईटी रुड़की द्वारा चेक की जाएगी।
10 मिनट में पूरा होगा सफर
प्राधिकरण के मुताबिक, सेक्टर 19 से सीधे सेक्टर 57 चौराहे तक एलिवेटेड रोड बनाने से दिल्ली से नोएडा के सेक्टर 57, 58, 59, 65 और मामूरा के साथ ही दूसरे सेक्टरों के ट्रैफिक को भी ज्यादा लाभ होगा। इससे रेड लाइट और जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा और 30 मिनट का सफर मात्र 10 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण में करीब 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे. डीपीआर में इसका बजट बताया गया है।
सुबह शाम मिलता है लंबा जाम
सुबह और शाम के समय रजनीगंधा से सेक्टर 12, 22, 56 तिराहे तक वाहनों का बहुत ज्यादा दबाव रहता है, जिससे वहां जाम की स्थिति बन जाती है। आने वाले समय में वाहनों का दबाव और बढ़ेगा, क्योंकि इस सड़क से औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों के लोग आते जाते हैं। इसके अलावा, गाजियाबाद, खासकर घोड़ा और इंदिरापुरम से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक भी इसी मार्ग से गुजरता है।
ये भी पढ़ेंः Covid 19: भारत में फिर से कहर बरपाएगा कोरोना! हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट पढ़िए
इस पर हो रहा है काम
अगाहपुर से सेक्टर 110 तक एलिवेटेड रोड (Elevated Road) का निर्माण होरहा है, जिसका उद्घाटन मई में होगा। चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड का निर्माण मार्च में प्रारंभ हुआ है। सेक्टर 94 से एक्सप्रेसवे तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। फंग के लिए सी जर्सी एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा।
