Weather Alert

Weather Alert: Delhi-NCR सावधान, अगले 5 दिन क्या होने वाला है?

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Weather Alert: जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

Weather Alert: राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। अप्रैल के महीने में ही मई-जून वाली ने गर्मी और हीटवेव (Heatwave) लोगों का हाल खराब कर दी है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों को फिलहाल अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। एक मई तक इसी तरह लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि लोग जरूरत होने पर घर से बाहर निकलें।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: इस सोसायटी में IT इंजीनियर से मारपीट, पत्नी भी घायल

मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 26 अप्रैल के लिए दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। दोपहर में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

कब से कब तक चलेंगी गर्म हवाएं

दिल्ली में 27 और 28 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अगर आसमान में बादल छाए रहते हैं तो तापमान में आंशिक कमी के संकेत हैं। हालांकि, दिल्ली वाले बादल छाने की वजह से ज्यादा राहत की उम्मीद न करें। 29 से एक मई तक दिल्ली में दिन के समय तेज और गर्म हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi: सराय काले खा-निजामुद्दीन जाने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा

बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.​7​ डिग्री सेल्यिसय रिकार्ड किया गया है जो औसत से 4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में गर्मी के कारण से आद्रता का स्तर बहुत कम यानी 24 दर्ज किया गया।

गर्मी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक सोमवार को शहर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एक्यूआई का स्तर 258 रिकार्ड किया गया। वहीं 24 अप्रैल को दिल्ली के एक्यूआई शाम के 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 227 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

अगले 24 घंटे के दौरान यहां पर होगी बारिश

आपको बता दें कि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 26 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। 28 और 29 अप्रैल को नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 26-29 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।