Bengaluru Murder: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।
Bengaluru Murder: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। हुलीमावु इलाके में एक महिला की लाश सूटकेस (Suitcase) में बरामद हुई है, और पुलिस का दावा है कि इस जघन्य अपराध को उसके ही पति ने अंजाम दिया। इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। खास बात यह है कि आरोपी पति ने खुद मृतका के माता-पिता को फोन कर इस अपराध की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस (Police) इस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Punjab National Bank: PNB के लाखों ग्राहकों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पति ने खुद किया जुर्म कबूल
पुलिस (Police) के मुताबिक, आरोपी राकेश महाराष्ट्र का रहने वाला है और उसने अपनी पत्नी गौरी की हत्या के बाद उसके माता-पिता को फोन कर बताया कि उनकी बेटी की लाश सूटकेस में बंद है। यह दंपति निजी क्षेत्र में काम करता था और बीते एक साल से बेंगलुरु के डोड्डाकन्नहल्ली में रह रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिससे उनके पड़ोसी भी परेशान थे।
पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) को जानकारी दी। इसके बाद हुलीमावु पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक और अपराध टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां दक्षिण-पूर्व डीसीपी सारा फातिमा ने भी निरीक्षण किया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को पुणे से गिरफ्तार कर लिया।
सूटकेस में मिली लाश, शरीर पर थे चोट के निशान
डीसीपी सारा फातिमा (DCP Sara Fatima) के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक संदिग्ध फांसी के मामले की सूचना मिली थी। जब हुलीमावु पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो उन्हें बाथरूम में एक सूटकेस दिखाई दिया। जब फॉरेंसिक टीम ने सूटकेस खोला, तो उसमें एक महिला की लाश बरामद हुई, जिसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे।
ये भी पढ़ेंः UP News: ‘15 दिन की शादी और हत्यारी दुल्हन’
हत्या की वजह की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी और वे दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। दो महीने पहले वे बेंगलुरु (Bengaluru) आए थे। आरोपी राकेश एक आईटी कंपनी हिताची में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करता था, जबकि मृतका गौरी एक गृहिणी थी और नौकरी की तलाश कर रही थी। पुलिस अभी भी इस हत्या के पीछे के असली मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है।
