Delhi

Delhi: सराय काले खा-निजामुद्दीन जाने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi: सराय काले खा-निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Delhi News: दिल्ली के सराय काले खां नमो भारत स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (Hazrat Nizamuddin Railway Station) जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि सराय काले खां नमो भारत स्टेशन (Sarai Kale Khan Namo Bharat Station) और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को कनेक्ट करने वाला फुट ओवरब्रिज (Foot Over Bridge) शुरू हो गया है। इसको लेकर एनसीआरटीसी (NCRTC) ने बताया कि सराय काले खां दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर प्रमुख स्टेशनों में से एक है। काम तेजी से चल रहा है और छत और बाहरी डिजाइन को आखिरी रूप दिया जा रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Pahalgam Attack: अब मुंह की खाएगा पाकिस्तान, PM मोदी ने लिए 5 बड़े फ़ैसले

नमो भारत परियोजना पर काम कर रही एजेंसी ने जानकारी दी कि सराय काले खां नमो भारत स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को कनेक्ट करने वाले फुट ओवरब्रिज का निर्माण बुधवार को पूरा हो गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एक बयान में बताया कि बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं और इसे जनता के लिए खोल दी गई है।

एनसीआरटीसी (NCRTC) ने बयान में बताया कि 280 मीटर लंबे इस पुल पर 6 ट्रैवेलेटर लगे हैं, जिससे यात्रियों के लिए दोनों स्टेशनों के बीच आना-जाना आसान हो सके। चूंकि दोनों स्टेशन करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। भारी ट्रैफिक वाली बिजी सड़कों को पार करना जोखिम भरा होता है। नए फुट ओवरब्रिज से पैदल यात्रियों विशेषकर महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग लोगों और सामान ले जाने वालों के लिए एक आसान और सुरक्षित रास्ता मिलेगा।

एनसीआरटीसी (NCRTC) के अनुसार सराय काले खां दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर प्रमुख स्टेशनों में से एक है। काम तेजी से हो रहा है और छत और बाहरी डिजाइन को आखिरी रूप दिया ज रहा है।
इस बीच, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 4.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर ट्रायल रन शुरू हो गया है। इस खंड से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा, जिसके आगामी चरण में खुलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः Heat Wave: दिल्ली-NCR अगले 4 दिन सावधान!

जानिए क्या है ट्रैवेलेटर

आपको बता दें कि ट्रैवेलेटर एक धीमी रफ्तार से चलने वाला सिस्टम है जो लोगों को एक समतल या झुके हुए तल पर छोटी से मध्यम दूरी तक लेकर जाता है। इस मूविंग वॉकवे का प्रयोग खड़े होकर या चलकर किया जा सकता है। इन्हें अक्सर जोड़े में स्थापित किया जाता है। दोनों दिशा के लिए एक-एक।