Punjab

Punjab: मान सरकार की नीतियों का असर, कांग्रेस के दो पार्षद AAP में हुए शामिल

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab में मान सरकार की जनहितैषी नीतियों और शहरी विकास योजनाओं का असर अब राजनीतिक दलों के भीतर भी दिखने लगा है।

Punjab News: पंजाब में मान सरकार (Mann Government) की जनहितैषी नीतियों और शहरी विकास योजनाओं का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। इसकी ताजा मिसाल है कांग्रेस के दो पार्षदों का आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होना। AAP पंजाब ने इसकी झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए कहा कि कैसे इन नीतियों ने कांग्रेस पार्षदों को प्रभावित किया और उन्होंने AAP का दामन थामने का फैसला लिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः Punjab:पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने राज्य के नए बिजली मंत्री

AAP की नीतियों से प्रभावित होकर पार्षदों का फैसला

AAP पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और श्री अमृतसर साहिब की शहरी विकास योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के वार्ड नंबर 79 और वार्ड नंबर 72 के पार्षद, पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में AAP परिवार में शामिल हुए। हम दोनों पार्षदों का पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं।’ इसके साथ ही, AAP ने चार तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें सभी के चेहरों पर खुशी की झलक साफ नजर आ रही है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab News: बिजली मंत्री द्वारा विभिन्न यूनियनों के साथ मुलाकात

मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब में बदलाव

इस अवसर पर AAP पंजाब ने दोनों पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मान सरकार (Mann Government) के नेतृत्व में पिछले साढ़े तीन सालों में पंजाब में साफ बदलाव देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिन-रात मेहनत की जा रही है ताकि शहरों और गांवों का विकास हो सके। शहरी विकास योजनाओं और जनहितैषी नीतियों का असर पूरे पंजाब में दिख रहा है, जिसके चलते राज्य में विकास की गति तेज हुई है। इस मौके पर उन्होंने दोनों कांग्रेस पार्षदों को AAP में शामिल होने की बधाई भी दी।