Water Park: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों वाटर पार्क जाने वालों के लिए जरूरी खबर है।
Water Park: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोग और बच्चे वाटर पार्क (Water Park) में सुकून और मस्ती के लिए जा रहे हैं, लेकिन बाहरी दिल्ली (Delhi) के अलीपुर थाना क्षेत्र में GT करनाल रोड पर स्थित ‘जस्ट चिल वाटर पार्क’ में एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। यहां 7 से 9 साल के एक मासूम बच्चे (Children) की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने वाटर पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर…

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा अलीपुर के जस्ट चिल वाटर पार्क (Just Chill Water Park) में हुआ, जहां एक बच्चा स्विमिंग पूल में डूब गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाटर पार्क में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। न तो कोई लाइफगार्ड तैनात था और न ही कोई इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौजूद थी। हैरानी की बात यह है कि हादसे की सूचना दिल्ली पुलिस को समय पर नहीं दी गई। बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के नजदीकी अस्पताल की बजाय हरियाणा के सोनीपत स्थित परम नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में नाइट सफारी का मजा, शेर-चीता सब दिखेंगे
सुरक्षा में लापरवाही के गंभीर आरोप
स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार ने वाटर पार्क प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर समय पर बच्चे को पास के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया जाता, जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सवाल उठ रहा है कि प्रबंधन ने नजदीकी अस्पताल की बजाय सोनीपत का अस्पताल क्यों चुना? परिवार और स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि वाटर पार्क प्रबंधन और दिल्ली पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हादसे की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और वाटर पार्क प्रबंधन से जवाब मांगा है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने तक वाटर पार्क को सील किया जा सकता है। साथ ही, प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी संभावना है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है।
उठ रहे कई सवाल
- क्या वाटर पार्क में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया?
- समय पर नजदीकी अस्पताल न ले जाकर बच्चे की जान से खिलवाड़ क्यों किया गया?
- क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी?
ये भी पढ़ेंः Weather Alert : 45 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी से राहत दिलाने वाली ख़बर
अभिभावकों के लिए सलाह
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को वाटर पार्क (Water Park) ले जाने से पहले अभिभावकों को वहां की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर लेनी चाहिए। यह हादसा एक चेतावनी है कि मस्ती के लिए चुने गए स्थान पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्राधिकरण और पुलिस से अपील है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वाटर पार्कों की नियमित जांच और कड़े नियम लागू किए जाएं।
