Noida News: नोएडा के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
Noida News: नोएडा के निवासियों (Inhabitants) के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) सेक्टर-95 में एक अनोखा जंगलनुमा पार्क बना रहा है, जहां लोग शेर, चीता, हाथी, हिरण और डायनासोर जैसी जानवरों की आकर्षक आकृतियों को देखने का आनंद उठा सकेंगे। यह पार्क ‘नोएडा जंगल ट्रेल’ (Noida Jungle Trail) के नाम से जाना जाएगा और इसके अगले महीने तक शुरू होने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…

कबाड़ से बनीं 400 जानवरों की कलाकृतियां
इस पार्क की खास बात यह है कि यहां दिखाई देने वाले लगभग 400 जानवरों की आकृतियां लोहे, रबड़, सीमेंट और कबाड़ से बनाई जा रही हैं। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, पार्क का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः FasTag: अब फ़ास्टैग का टाइम ओवर, तुरंत कर लें ये काम

18.27 एकड़ में फैला पार्क
यह पार्क 18.27 एकड़ क्षेत्र में फैला है और यह महामाया फ्लाईओवर और ओखला पक्षी विहार के बीच स्थित है। लोगों की सुविधा के लिए पार्क को ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा गया है, जिससे मेट्रो के जरिए पहुंच आसान होगी।

टिकट लेकर मिलेगी एंट्री
पार्क में प्रवेश के लिए टिकट खरीदनी होगी, जिसकी कीमत प्राधिकरण द्वारा जल्द घोषित की जाएगी। यहां जंगल जैसा माहौल देने के लिए छोटे-बड़े पक्षियों की आकृतियां भी बनाई जा रही हैं, जो बच्चों और बड़ों दोनों को आकर्षित करेंगी।
ये भी पढ़ेंः Noida: NCF पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की औपचारिक भेंट
इन सुविधाओं से होगा लोगों का मनोरंजन
- दिल्ली-एनसीआर का पहला पार्क, जहां जंगल नाइट सफारी का लुत्फ उठाया जा सकेगा।
- पार्क के अंदर मरुस्थल, जल क्षेत्र, बर्फीला इलाका और घना जंगल जैसी थीम्स पर आधारित क्षेत्र होंगे।
- 400 से अधिक जानवरों की आकृतियां वेस्ट मटेरियल से बनाई गई हैं।
- पार्क में आउटडोर फर्नीचर, लाइटिंग और दुकानें भी वेस्ट से तैयार की जा रही हैं।
- बच्चों के लिए खेलने का मैदान और पिकनिक स्पॉट भी होगा।
- फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा, जहां खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होगी।
